scriptराहुल गांधी MP की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा 2019 चुनाव! जानिये कांग्रेस की रणनीति | Rahul gandhi new lok sabha seat for election 2019 | Patrika News

राहुल गांधी MP की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा 2019 चुनाव! जानिये कांग्रेस की रणनीति

locationभोपालPublished: Jan 23, 2019 10:49:17 am

वहीं प्रियंका को भी MP से ही लड़ाए जाने की मांग के बीच राजधानी में लगाए होर्डिंग…

rahul gandhi

राहुल गांधी MP की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा 2019 चुनाव! पढ़ें पूरी खबर

भोपाल। लोकसभा के चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी दल अपनी सीटों को लेकर तैयारी में लग गए हैं इसी के चलते एक नई खबर ये आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल के लिए सुरक्षित सीटें तलाश की जा रही है, जिसमें कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। गौरतलब है कि अमेठी में राहुल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पिछला चुनाव महज एक लाख मतों के अंतर से ही जीत पाए थे, जबकि इससे पहले यहां उन्हें लगभग तीन लाख मतों से जीत मिलती रही है।

 

MUST READ : शिवराज सिंह इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

 

इंदिरा गांधी ने कमलनाथ को अपना तीसरा पुत्र बताते हुए 1980 में छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा था।

कमलनाथ उसके बाद से यहां अजेय साबित हुए हैं। वे यहां से 10 बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। उनकी पत्नी अलकानाथ 1996 में छिंदवाड़ा से जीती थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को सिर्फ एक बार 1997 में हराया था, लेकिन भाजपा के प्रहलाद पटेल, सुंदरलाल पटवा और चौधरी चंद्रभान ङ्क्षसह जैसे दिग्गज छिंदवाड़ा में धूल चाट चुके हैं। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी मंशा है कि राहुल गांधी को छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ाया जाए।

राहुल गांधी और प्रियंका को खुद निर्णय करना है कि वे कहां से चुनाव लड़ें। वे जहां से चाहेंगे वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। जहां तक राहुल की छिंदवाड़ा से लडऩे की बात है, तो यह राहुल और कमलनाथ के स्तर का मामला है।
– चंद्रप्रभाष शेखर, संगठन महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस

इधर, भाजपा उपाध्यक्ष बोले :अभिनेता, अफसर और पत्रकार ने दिया दगा
वहीं दूसरी ओर भाजपा का दामन छोड़कर कोलकाता में ममता बनर्जी की महारैली में शामिल होने वाले तीन दिग्गज नेताओं पर पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा ने हमला बोला है।

झा ने इन तीनों नेताओं को खलनायक, लुटेरा और अवसरवादी बताया है। उन्होंने यह निशाना ममता की रैली में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी पर साधा है।

झा ने अपने ट्वीट मैं लिखा है कि लोग कितने स्वार्थी हो जाते हैं। उसके इस युग में तीन उदाहरण सामने आए हैं। इसमें एक अभिनेता, एक पत्रकार और एक नौकरशाह शामिल हैं। भाजपा ने इन तीनों को सब कुछ दिया, लेकिन ये खलनायक निकले और अपने ही घर को लूटने लगे।

संगठन की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल
झा ने लिखा है कि हमें विचार को प्रभावित करने वाले नहीं, हमारे विचार से प्रभावित होने वाले लोग चाहिए।

कितने आए, कितने गए संगठन को कुछ नहीं होता है, जैसा कहने वालों को यह सोचना होगा कि हमारे पास ऐसा कोई पैमाना नहीं बना है कि हम ऐसे व्यक्तियों से पूर्व में ही सावधान हो जाएं।

संगठन को इस पर विचार करना ही चाहिए। झा के ट्वीट पर किसी ने कहा कि फिर तो आपको लालकृष्ण आडवाणी भी विलन नजर आएंगे। किसी ने पूछा है कि आपने तो कभी चुनाव ही नहीं लड़ा। किसी ने सवाल किया है कि भागीरथ प्रसाद और राव उदयप्रताप पर आपने शुचिता बात क्यों नहीं की।

ट्रेंडिंग वीडियो