scriptराहु-केतु का राशि परिवर्तन आप पर डालेगा ये असर! बदल कर रख देगा हर चीज | Rahu-Ketu Rashi Parivartan with Effect on you in hindi | Patrika News

राहु-केतु का राशि परिवर्तन आप पर डालेगा ये असर! बदल कर रख देगा हर चीज

locationभोपालPublished: Feb 23, 2019 12:56:32 pm

कई राशि वालों के बनते हुए काम बिगड़ेंगे तो कई को मिलेगी शानदार सफलता…

rahu-ketu effects

rahu-ketu effects

भोपाल। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों में होने वाले परिवर्तन हर मनुष्य को प्रभावित करते हैं। एक ओर जहां ये कुछ राशि वालों को लाभ देते हैं। वहीं कुछ को नुकसान पहुंचाते हैं। ज्योतिष की भविष्य को लेकर इन्हीं गणनाओं के चलते लोग राशि परिवर्तनों के हिसाब से प्रभावित होते हैं।

ऐसा ही एक बड़ा परिवर्तन 7 मार्च 2019 को होने जा रहा है। जो विभिन्न राशि के जातकों को काफी हद तक प्रभावित करेगा। इसके कारण जहां कई राशि वालों के बनते हुए काम बिगड़ने की संभावना है, वहीं कुछ राशि के जातकों को बिना आशा के ही शानदार फल की भी प्राप्ति होगी।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस बार राहु और केतु 7 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। जिसके तहत राहु कर्क और केतु मकर राशि को छोड़ कर मिथुन राशिधनु राशि में प्रवेश करेंगे।

राहु-केतु के इस परिवर्तन का हर राशि के व्यक्ति पर अलग-अलग प्रभाव दिखेगा।

राहु का असर…
वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह कहा गया है। यदि कुंडली में राहु मजबूत स्थिति में है तो यह व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान और राजनीतिक सफलताएं प्रदान करता है।

इसके विपरीत यदि कुंडली में राहु की स्थिति प्रतिकूल है तो यह अनेक प्रकार की शारीरिक व्याधियां पैदा करता है। इसे कार्य सिद्धि में बाधाएं उत्पन्न करने वाला तथा दुर्घटनाओं का कारक माना जाता है। इसके अतिरिक्त राहु मानसिक तनाव, धन हानि और झूठ बोलने आदि का कारक भी होता है।

Pt. Sunil Sharma

07 मार्च 2019 को राहु मिथुन राशि में रात्रि 02:48 बजे गोचर करेगा और फिर 23 सितंबर 2020 को सुबह 05:28 बजे यह मिथुन से वृषभ राशि में जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से राहु का गोचर बहुत ही अहम माना जाता है।

केतु का असर…
हिंदू ज्योतिष शास्त्र में केतु को पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है। हालांकि यह शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देता है। यह तर्क, बुद्धि, ज्ञान, वैराग्य और कल्पना आदि का कारक है। केतु के शुभ प्रभाव से मनुष्य के अंदर आध्यात्मिक गुणों का विकास होता है।

वहीं यदि कुंडली में केतु अशुभ भाव में हो तो उस व्यक्ति को कष्टकारी परिणाम मिलते हैं। इस अवस्था मे व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है। इसके अलावा इसकी प्रतिकूलता से दाद, खाज तथा कुष्ट रोग होते हैं।

07 मार्च 2019 को केतु ग्रह रात्रि 02:48 बजे धनु राशि में गोचर करेगा और 23 सितंबर 2020 को सुबह 05:28 बजे यह धनु राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

राहु व केतु का प्रभाव…
राहु का प्रवेश मिथुन में होगा,जो उसकी मित्र राशि है। बुध की राशि मिथुन में राहु को उच्च का माना गया है। वहीं दूसरी ओर केतु का प्रवेश धनु राशि में होगा। इसी राशि में शनि भी स्थित है। इस कारण शनि और केतु का योग बनेगा।

लेकिन यहां ये जान लेना बहुत आवश्यक है, कि जब राहु आपके सहयोग में आता है, तो केतुु आपका विरोधी हो जाता है, वहीं यदि केतु आपके सहयोग में होता है तो राहु आपके विरोध का कारण बनता है।

rashi parivartan
ऐसा ही योग करीब 18 वर्ष पहले 2001-2002 में बना था, जब राहु मिथुन में और केतु धनु राशि में थे। अब 19 सितंबर 2020 तक राहु मिथुन में और केतु धनु राशि रहेगा।

इन राशियों के लिए शुभ,अशुभ व सामान्य रहेगा / Effect on your ZODIAC…
राहु-केतु का राशि परिवर्तन जहां करीब 6 राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। वहीं 3-3 राशि वालों के लिए अशुभ व सामान्य भी रहेगा।
ये पड़ेगा आप पर असर !…

1. मेष राशि-
उलझन दूर होने केा साथ ही धन लाभ का योग है। पढ़ाई या काम पर ध्यान दें, राहु आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में तीसरा भाव पराक्रम के साथ-साथ सहजता का भाव होता है। राहु के तीसरे भाव में स्थिति आपके लिए शुभ संकेत की ओर इशारा कर रही है इसलिए गोचर की अवधि में आपको नौकरी में सफलता मिलेगी।
उपाय : शनि जी को लड्डू का भोग लगाएं।बुधवार की शाम को तिल का दान करें।

2. वृषभ राशि-
राहु आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा। कुंडली में दूसरा भाव जीवन में धन की विवेचना करता है। इस भाव में राहु का स्थित होना आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में आपको संभलकर क़दम बढ़ाने होंगे।
क्योंकि इसमें धन हानि हो सकती है। पढ़ाई में ध्यान नहीं लगेगा। अधिक मेहनत करके परीक्षा में पास होंगे। सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में नुकसान की आशंका बनी रहेगी, चिंता से उलझन बढ़ेगी। जो योजनाएं बना रखी हैं, मेहनत से वे काम पूरा होगा।
उपाय: ॐ राहवे नमः का जाप करें। रविवार को भैरव देव के मंदिर में काले रंग का ध्वज चढ़ाएं। क्रीस्टल की माला धारण करने के साथ ही दुर्गा जी को सेब चढ़ाएं।


3. मिथुन राशि-
पढ़ाई बहुत अच्छी नहीं चलेगी। राहु-केतु अचानक अच्छे नंबर लाने में मदद करेंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सामाजिक स्तर गिरने के साथ ही अपराध बोध होगा।
उपाय : किताबों में बरगद की जड़ या पीपल के पत्ते रखें. लक्ष्मी जी को दूध चढ़ाएं।काले रंग का कंचा अपनी पॉकेट में रखें।

4. कर्क राशि –
व्यापार चलेगा या इससे पढ़ाई या नौकरी में काफी लाभ होगा। शारीरिक कष्ट व दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए राहु-केतु का प्रभाव अच्छा रहेगा। पढ़ाई पहले से बेहतर होगी। मैथ-साइंस में पढ़ाई अच्छी होगी। शनिवार को दूध में शहद मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं।
उपाय: माता को शक्कर चढ़ाएं। महाकाली एवं भैरव देव की आराधान करें। 8 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।


5. सिंह राशि-
राहु-केतु थोड़ा मन भटकाते हुए कामों में उलझा देंगे। पढ़ाई अच्छे से नहीं हो पाएगी। पढ़ाई शुरू करने से पहले थोड़ा गुड़ खाएं।
उपाय : भगवान शिव की पूजा करें या गणेश रुद्राक्ष धारण करें।

कुत्तों को खाना खिलाएं।

6. कन्या राशि-
मानसिक पीड़ा, शारीरिक कष्ट सताएगा। सावधान रहना पड़ेगा काले-नीले कपड़े ना पहनें। बुरी संगत और बुरी आदतों से पढ़ाई में परेशानी आएगी।
उपाय : मां सरस्वती को तुलसी और शहद चढ़ाकर खुद भी सेवन करें। श्री राम रक्षा स्तोत्र का जाप करें।

7. तुला राशि-
आर्थिक परेशानी और पारिवारिक दिक्कतों का करना पड़ेगा। लेकिन इस साल पढ़ाई बहुत अच्छी होगी, कोई कम्पटीशन पास कर सकते हैं। पढ़ाई के अच्छे रिजल्ट आएंगे।

उपाय : इस मंत्र का जाप करें: ॐ दुं दुर्गाय नमः ! साथ ही काजल का तिलक लगाएं। गले में ग्रे धागा पहनें। दक्षिण दिशा में मुहं करके पढ़ाई करें।
8. वृश्चिक राशि-
पढ़ाई में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ने के साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। पढ़ाई पिछले साल के मुकाबले अच्छी होगी। नए-नए कोर्स का चुनाव करें।

उपाय : हनुमान जी को सिन्दूर का तिलक लगाएं. कबूतरों को बाजरा खिलाएं. शनिवार को दोपहर 12 बजे से पहले नीले वस्त्र दान करें।
9. धनु राशि-

मानसिक उत्पीड़न, व्यापार में धनहानि की आशंका बनेगी। परीक्षा मध्यम चलेगी न ज़्यादा अच्छी न बुरी। पढ़ाई की रुकावटों को दूर करने के लिए उपाय करें।

उपाय: राहु-केतु की शांति के लिए अनुष्ठान करें या उनके मंत्रों का जाप करें. माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं.राहु-केतु की शांति के लिए अनुष्ठान करें।
10. मकर राशि-

शारीरिक चोट, शत्रुओं से भय के साथ वाहन दुर्घटना की आशंका है। पढ़ाई में थोड़ी बाधा आएगी। मैथ-साइंस पढ़ने में मन नहीं लगेगा।

उपाय : “ॐ राम रहावे नमः!” मंत्र का जाप करें। मां सरस्वती की पूजा करें. स्टडी टेबल पर एक क्रीस्टल की माला रखें।
11. कुम्भ राशि-
समय सामान्य रहेगा। पढ़ाई में दिमाग कम ही लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। परीक्षाओं में नंबर कम आने की आशंका है।

उपाय: सप्त धान्य (सात प्रकार के अनाज) को चिड़ियों को खिलाएं। रविवार को मसूर की दाल दान करें। शनिवार को काले वस्त्र दान करें. बादाम-शहद का सेवन करें।

12. मीन राशि-

आय ठीक रहेगी। लेकिन नौकरी में परेशानी संभव है। कम्पटीशन में सफलता मिलेगी। राहु-केतु पढ़ाई बहुत अच्छी कर देंगे। मेहनत करने पर सम्मान और वैभव के साथ आर्थिक लाभ मिलेगा।
उपाय : शनि देव की पूजा करें। काला धागा पहनें।शनिवार के दिन ज़रुरतमंद लोगों को कंबल दान करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो