scriptकांग्रेस अध्यक्ष से शिवराज के सवाल, सीएम चौहान ने दिग्विजय सिंह के शासनकाल का राहुल गांधी से मांगा जवाब | questions from cm Shivraj Singh of rahul gandhi | Patrika News

कांग्रेस अध्यक्ष से शिवराज के सवाल, सीएम चौहान ने दिग्विजय सिंह के शासनकाल का राहुल गांधी से मांगा जवाब

locationभोपालPublished: Sep 17, 2018 11:57:29 am

Submitted by:

shailendra tiwari

राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे हैं।

राहुल गांधी

s

भोपाल. मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को भोपाल आ रहे हैं। राहुल यहां एक रोड शो करने के साथ चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। हालांकि राहुल की यात्रा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल किये हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि राहुल जी, आप कांग्रेस की बातें हमेशा करते हैं। मगर आपको प्रदेश की जनता को यह बताना पड़ेगा कि मध्यप्रदेश में जब आपकी सरकार थी तो आपने राज्य को बीमारू राज्य क्यों बना डाला? यह सवाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से किए।
इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2018: शिव ‘राज’ में ‘शिव भक्त’ बने राहुल गांधी, प्रदेश में धार्मिक कार्ड खेल रही कांग्रेस

शिवराज ने दिग्विजय सिंह के कार्यकाल पर उठाए सवाल
शिवराज सिंह चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, आपकी सरकारों ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद क्यों कर दिया था? कांग्रेस के शासन में सड़कें क्यों गायब हो गई थी ? लोगों को बिजली क्यों नहीं मिलती थी, पूरे प्रदेश में अंधेरा क्यों था ? कांग्रेस सरकार ने शिक्षा व्यवस्था चौपट कर एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद क्यों की ?
भाजपा और कांग्रेस में फर्क

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में फर्क होता है। कांग्रेस की सरकार आई तो सड़कें गायब हो गयीं और भाजपा ने राज्य में सड़कों का जाल बिछाया। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो आई प्रदेश में अंधेरा हो गया और हमने 24 घंटे बिजली देने का काम किया। कांग्रेस के राज मे पानी की कमी हो गई। हमने मोहनपुरा और कुण्डलिया बांध बनाया। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, जिस नेता को ये भी नहीं पता कि मिर्ची सीधी लगती है या उल्टी, आज चुनाव में उनको किसानों की याद आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह की सरकार में किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर कर्जा मिलता था हमने उसे ब्याज जीरो परसेंट कर दिया। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों ने किसानों को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है। उस दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो