scriptप्यार में धोखा मिलने से पहले इन 5 संकेतों को पहचान कर हो जाएं सावधान | pyar me dhoka kaise milta hai | Patrika News

प्यार में धोखा मिलने से पहले इन 5 संकेतों को पहचान कर हो जाएं सावधान

locationभोपालPublished: Sep 23, 2018 02:28:38 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

प्यार में धोखा मिलने से पहले इन 5 संकेतों को पहचान कर हो जाएं सावधान

pyar me dhoka kaise milta hai

pyar me dhoka kaise milta hai

भोपाल। हर इंसान को अपने जीवन में किसी न किसी से प्यार जरूर होता है। प्यार सच्चा हो तो जीवन जीना सरल हो जाता है। प्रेम की अभिव्यक्ति सबसे पहले आँखों से होती है और हाले दिल बयाँ करती हैं। और सबसे मज़ेदार बात यह होती है कि आपको प्यार कब, कैसे और कहाँ हो जाएगा आप खुद भी नहीं जान पाते। वो पहली नजर में भी हो सकता है और हो सकता है कि कई मुलाकातें भी आपके दिल में किसी के प्रति प्यार न जगा सकें। जब भी किसी इंसान को प्यार होता है तो उसको सारी दुनिया नई नई सी लगती है, उसको सब चीज अच्छी लगने लगती है। परंतु जब व्यक्ति को प्यार में धोखा मिलता है तो इंसान पूरी तरह से टूट जाता है और उसका दिमागी संतुलन भी बिगड़ने लगता है। प्यार के रिश्ते दिल से जुड़े होते हैं रिश्ते निभाना और रिश्तो में ईमानदारी रखना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। कई बार ऐसा होता है कि सामने वाला आपको धोखा देता है परंतु हम उसको पहचान नहीं पाते हैं। शहर की रिलेशनशिप एक्सपर्ट रचना जैन बताती है कि कुछ संकेतों से आप जान सकते है कि आपका साथी आपको धोखा दे रहा है। जानिए क्या हैं वे संकेत…..

Love

– बार बार झूठ बोलना

अगर आप प्यार में है और आपका साथी हर बात में आपसे बोलता है। कुछ समय बाद झूठ आपकी समझ में आने लगे तो उसको बिना कुछ बोले किनारा कर लें, क्योकि जो इंसान बार बार झूठ बोल रहा है, वो आपके साथ रिश्ते में सीरियस नहीं है।अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको आगे कुछ बड़ा धोखा भी मिल सकता है।

– बदलता हुआ व्यवहार

कुछ दिनों से अगर पार्टनर के व्यवहार में फर्क दिखई दे रहा है तो सावधान हो जाएं। ध्यान दें कि क्या वह पहले से ज्यादा बदलता हुए दिखाई दे रहा है और पूरा दिन बिजी होने का दिखावा करने लगता है अगर आपके साथ भी इसी प्रकार का कुछ हो रहा है तो समझ जाइए कि सामने वाला आपसे कोई ना कोई बात छुपाने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे रिश्ते को जल्द ही खत्म कर दें।

Love

– आप पर इल्जाम लगाये

अगर आपका साथी बात-बात पर आप पर इल्जाम लगाए तो सचेत हो जाएं। अगर वह अपनी गलती के लिए आपको जिम्मेदार ठहराए तो समझना की वह जानबूझकर आपको अपने आप से शर्मिंदा महसूस कराकर आपको ***** बना रहा है। जब इंसान किसी और के साथ रिश्ते में आता है या पुराने रिश्ते को तोड़ना चाहता है, तब अपने प्रेमी को धोखा देता है और इस तरह का व्यवहार करने लगता है।

– बात करने से कतराना

ध्यान दें कि आप अपने साथी से बात करना चाहते है और वह कोई बहाना बनाकर निकलने की सोचता है या फिर आपसे बात करने में कतराता है आप जो बोल रहे हैं उन सभी बातों को अनसुना करने लगता है तो यह सभी बातें धोखा मिलने की संभावनाओं को दर्शाती हैं। ऐसे में आप साथी से सचेत हो जाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो