– ध्यान रहे कि पंचक के दैरान समय घास, लकड़ी आदि जलने वाली वस्तुएं इकट्ठी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो आपके घर में आग लगने का भय रहता है।
– पंचक के दौरान घर के अंदर चारपाई बनवाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर में कोई बड़ा संकट आ सकता है।
– कहा जाता है कि पंचक के दौरन दक्षिण दिशा में यात्रा नही करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण की दिशा को यम की दिशा माना जाता है।
– पंचक काल के दौरान कभी भी घर की छत नहीं बनाना चाहिए। खासकर रेवती नक्षत्र में ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
– कहा जाता है कि अगर पंचक काल के समय किसी की मृत्यु हो जाती है तो शव का अंतिम संस्कार करने से पहले किसी योग्य पंडित की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। साथ ही शव के साथ पांच पुतले भी दाह संस्कार में साथ में भेजने चाहिए। ये पुतले चावल और आटे को मिलाकर बनाना चाहिए।