scriptबजट खर्च करने केवल एक दिन की मोहलत, स्कूलों के विकास के लिए मिली राशि, खर्च नहीं कर पाए कई जिले | Only one day's time to spend the budget, many districts could not spen | Patrika News
भोपाल

बजट खर्च करने केवल एक दिन की मोहलत, स्कूलों के विकास के लिए मिली राशि, खर्च नहीं कर पाए कई जिले

– राज्य शिक्षा केन्द्र ने बजट खर्च करने दिया एक दिन, 18 मार्च तक पूरी करनी है कार्रवाई- स्कूलों के विकास और मेंटेनेंस के लिए हर साल दिया जाता है बजट

भोपालMar 17, 2024 / 10:05 pm

शकील खान

बजट खर्च करने केवल एक दिन की मोहलत, स्कूलों के विकास के लिए मिली राशि, खर्च नहीं कर पाए कई जिले

बजट खर्च करने केवल एक दिन की मोहलत, स्कूलों के विकास के लिए मिली राशि, खर्च नहीं कर पाए कई जिले

भोपाल. स्कूलों के विकास और मेंटेनेंस के लिए सभी जिलों को हर साल बजट जारी होता है। कक्षा एक आठ तक के स्कूलों के लिए कई जिले यह बजट अब तक खर्च नहीं कर पाए है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने बजट खर्च करने जिलों को एक दिन की मोहलत दी है। निर्देश जारी कर बताया कि जो भी काम हुए उनका 18 मार्च तक भुगतान कर दिया जाए। इसके बाद राशि लैप्स हो जाएगी।
कक्षा एक से आठ तक प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था राज्य शिक्षा केन्द्र देख रहा है। आरएसके निर्देश के तहत पूरे साल यहां कई गतिविधियां होती हैं। कई आयोजन भी किए जाते हैं। इनके लिए पूरे साल का बजट दिया जाता है। पूरे प्रदेश में इस व्यवस्था के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र से मॉनीटरिंग की जा रही है। इसमें पता लगा कि कई जिलों को जो बजट दिया गया वे अब तक उसे खर्च ही नहीं कर पाए हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराज राजू ने इसके लिए पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक कई जगह अब तक बजट बाकी है। यह अगर खर्च नहीं किया गया तो लैप्स हो जाएगा। ऐसे में लंबित मामलों के भुगतान के लिए प्रक्रिया तेज करें। यह काम पहली प्राथमिकता के आधार पर करना है।
भुगतान लंबित रहे तो डीपीसी जवाबदार
बजट लैप्स होने पर अगर किसी जिले में कोई भुगतान लंबित रहा तो इसके लिए जिले के जिला परियोजना समन्वयक और सहायक परियोजना समन्वयक जिम्मेदार होंगे।

Hindi News/ Bhopal / बजट खर्च करने केवल एक दिन की मोहलत, स्कूलों के विकास के लिए मिली राशि, खर्च नहीं कर पाए कई जिले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो