scriptबड़ी खबर: भाजपा के पलटवार से ध्वस्त हुआ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस पर उल्टा पड़ा दांव | no confidence motion parliament no trust vote voting modi rahul gandhi | Patrika News
भोपाल

बड़ी खबर: भाजपा के पलटवार से ध्वस्त हुआ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस पर उल्टा पड़ा दांव

संसद में चल रही अविश्वास प्रस्ताव की बहस पर जबलपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राकेश सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

भोपालJul 20, 2018 / 02:00 pm

rishi upadhyay

No confidence motion

बड़ी खबर: भाजपा के पलटवार से ध्वस्त हुआ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस पर उल्टा पड़ा दांव

भोपाल। संसद में चल रही अविश्वास प्रस्ताव की बहस पर जबलपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राकेश सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस और बीजेपी के के कार्यकाल की सीधी तुलना करते हुए राकेश सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया वहीं कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों और कार्यों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि 70 साल में पहली बार योजनाएं जमीन पर दिखाई दे रही हैं, जबकि कांग्रेस की सरकार में फाइलें अटकी ही रहती थीं।

 

लोकसभा में बोलते हुए राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के दौर में फाइलें अटकती थीं, लटकती थीं और भटक जाती थीं। हर तरफ भ्रष्टाचार था। देश के गरीबों की सेहत के लिए बीमा योजना लागू की गई। उज्जवला योजना ने गरीबों की जिंदगी बदल दी। आइए आपको भी बताते हैं मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह के विपक्ष पर पलटवार के महत्वपूर्ण बिन्दु –


– देश भर के करीब 4 लाख गांव ओडीएफ मुक्त हो गए हैं।
– जिन दलों ने कांग्रेस का हमेशा विरोध किया वही आज उसके साथ खड़े हैं।
– एक राज्य के हित के लिए पूरे देश का बलिदान नहीं दे सकते।
– भेदभाव के बजाए हमने जरूरतमंद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
– दूसरे का गला घोटना राजनीति नहीं। देश के इतिहास में कई बार अविश्वास प्रस्ताव आए हैं।
– 48 साल में कांग्रेस ने घोटालों की राजनीति की है। इन्हीं घोटालों से देश का सर नीचे झुका है।
– मनमोहन ने कहा था कि देश के संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला हक, लेकिन भाजपा की सरकार कहती है कि देश के संसाधनों पर गरीबों का पहला हक है।
– कांग्रेस को शौचालय शब्द से दिक्कत है।
– लोकतंत्र का मतलब सिर्फ सरकार नहीं है।
– भारत विश्व नेतृत्व को तैयार है।
– जय जवान, जय किसान का नारा साकार किया।
– हताशा, कुंठा अविश्वास प्रस्ताव की नींव।
– 4 साल में किसानों की आमदनी बढ़ाई
– उपज का दाम डेढ़ गुना कम किया।
– 19 राज्यों में बीजेपी की सरकार है।
– कृषि कनेक्शन को बढ़ाया गया।
– 1685 गांव पहली बार सड़कों से जुड़े।
– मध्यप्रदेश समेत राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी गई।
– योजनाओं से पहली बार सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।
– 2019 में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
– जिसकी सरकार बने उसको काम करने का मौका मिले।
– 2022 तक गरीबों के पास अपना मकान होगा।
– मध्यपदेश में कृषि विकास दर में इजाफा।
– बिजेली के नाम पर पहले अंधेरा था।
– बेटियों के भविष्य के लिए मध्यपदेश सरकार ने कई योजनाएं बनाई।
– मध्यपदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकला है।
– एमपी ने 14 सालों ने विकास की नई इबारत लिखी।
– एमपी में बेटियों के सम्मान के लिए कई कदम उठाए।
– मोदी सरकार ने गरीबों को हक दिया।
– विपक्ष मोदी की लोकपियता से घबरा रहा है।
– कांगेस विकास दर सुनना नहीं चाहती।

Home / Bhopal / बड़ी खबर: भाजपा के पलटवार से ध्वस्त हुआ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस पर उल्टा पड़ा दांव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो