script2 नगर निगम बनने से आयेगी ये परेशानी, पानी के लिये होगी खींचातान, विकास रहेगा अधूरा | nagar nigam divide latest news in bhopal 2019 | Patrika News
भोपाल

2 नगर निगम बनने से आयेगी ये परेशानी, पानी के लिये होगी खींचातान, विकास रहेगा अधूरा

कोलार को नगर निगम बनाने को लेकर चौथे दिन आईं 25 आपत्तियां

भोपालOct 13, 2019 / 10:17 am

प्रवेंद्र तोमर

bhopal nagar nigam

bhopal nagar nigam

भोपाल। नगर निगम को तोड़कर भोपाल और कोलार दो नगर निगम बनाने से स्मार्ट सिटी के कार्यो पर असर पड़ेगा। पूरा काम भोपाल नगर निगम क्षेत्र में हो रहा है। कोलार इससे वंचित हो जाएगा। अगर दोनों नगर निगम में दो अलग-अलग पार्टी के माहापौर बन गए तो पानी को लेकर खींचतान शुरू हो जाएगी। शनिवार को अवकाश के दिन 25 दावे आपत्तियां कलेक्टर कार्यालय पहुंची हैं।

आपत्ति में नगर निगम बंटवारे में पानी की दिक्कत होने की आशंका जताई है। आपत्ति में बताया है कि नगर निगम बनने से अलग-अलग पार्टी के महापौर होने पर दोनों में खींचतान के हालत बन सकते हैं। ऐसे में पानी को लेकर बड़ी खींचतान खड़ी हो जाएगी। अभी गर्मी के दिनों में ही परेशानी होती है, आगे चलकर क्या होगा पता नहीं। मेट्रो का पूरा काम जिस हिस्से में हो रहा वो भोपाल में चला जाएग। कोलार इससे भी वंचित रहेगा।

कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 133 में आपत्ति प्रस्तुत करने आए अहीर मोहल्ला बरखेड़ी निवासी पवन यादव ने बंटवारे पर पानी की समस्या होना बताया है। भोपाल नगर निगम से कोलार को अलग करने पर यहां के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ सकता है। स्मार्ट सिटी योजना में पेन सिटी के तहत पूरे शहर में काम होने हैं। कोलार को अलग करने से रहवासियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

भविष्य में कोलार की कॉलोनियों को जोडऩे के लिए चलाई जाने वाली मिडी बसों की सेवा से भी कोलार वंचित रह जाएगा। पूरनलाल ने आपत्ति लगाते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में मेट्रो चलनी है। भोपाल नगर निगम अपने क्षेत्र को लेकर ही नए रूट्स डवलप करेगा, कोलार इससे भी वंचित रह जाएगा। अन्य आपत्तिकर्ताओं में प्रीति यादव, सुरेश बुधानी, अरुण यादव, महेंद्र रघुवंशी, हरिओम यादव, मदनलाल सहित 25 लोगों ने बंटवारे के विरोध में आपत्ति लगाई है।

नगर निगम बंटवारे पर भाजपा ने मंडल अध्यक्षों को दी जिम्मेदारियां, 17 को मशाल जुलूस

भोपाल नगर निगम बंटवारे के खिलाफ जिला भाजपा ने शहर के सभी पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों सहित महापौर व जिला अध्यक्ष को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी है। बंटवारे पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की उन समस्याओं व आपत्तियों की सूची तैयार कर रहे हैं, जिन्हें ठोस आधार पर कलेक्टर के सामने पेश किया जा सके।

क्षेत्रों की दूरियों, जल-नल-सीवेज के बंटवारे से लेकर प्रशासनिक दिक्कतों और आम जन को होने वाली व्यावहारिक समस्याओं को कलेक्टर तरुण पिथोड़े के सामने पेश किया जाएगा। वहीं, बंटवारे के विरोध में 17 अक्टूबर को भाजपा द्वारा शहरभर में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस सरकार के इस निर्णय के खिलाफ भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान भी चला रखा है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में सामने आने वाली जन समस्याओं-आपत्तियों आदि को भी एकजाई करके जिला प्रशासन और शासन को सौंपा जाएगा।

Home / Bhopal / 2 नगर निगम बनने से आयेगी ये परेशानी, पानी के लिये होगी खींचातान, विकास रहेगा अधूरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो