scriptभाजपा महिला विधायक ने चुनाव से 18 दिन पहले दिया इस्तीफा | mp election bjp mla resigns before election, 18 days | Patrika News

भाजपा महिला विधायक ने चुनाव से 18 दिन पहले दिया इस्तीफा

locationभोपालPublished: Nov 10, 2018 11:01:19 pm

Submitted by:

harish divekar

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए

BJP

बीजेपी

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है।

एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़ रहे है। चुनाव से ठीक 18 दिन पहले भाजपा की महिला विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दिया। ये उस समय हुआ है, जब पार्टी बागियों को मनाने में लगी हुई है।
ऐसे में नामांकन के बाद विधायक नीलम मिश्रा का पार्टी छोड़ना भाजपा को भारी पड़ सकता है।
विधायक नीलम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को पत्र लिखकर दे दी है। अब वे किसी दल में ना जाकर अपने पति और रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा के पक्ष में खुलकर प्रचार करेंगी। इसके साथ ही नीलम ने प्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए है।
हैरानी वाली बात यह है कि पांच साल विधायक रहने के बाद भी नीलम मिश्रा भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं बन पाईं थीं।
दरअसल, पार्टी से लंबे समय से नाराज चल रही विधायक नीलम मिश्रा ने शनिवार को रीवा में प्रेसवार्ता कर भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही उन्होंने उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्र पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजेन्द्र शुक्ल और जर्नादन मिश्रा ने उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने दिया।
दोनों नेताओं ने विधायक निधि के अलावा अन्य एक भी कार्य विधानसभा क्षेत्र के अंदर नहीं होने दिया।

आरोप लगाया कि मंत्री रहे राजेन्द्र शुक्ला के गलत कार्यों का पति अभय मिश्रा ने विरोध किया तो कई तरह से प्रताडि़त कराया गया।
इन सबके बावजूद कभी पार्टी के प्रति हमारी नाराजगी नहीं रही।

विधायक नीलम मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उनको सांसद जर्नादन मिश्रा ने भाजपा का सदस्य तक नहीं बनने दिया। पहले वे जिलाध्यक्ष रहे तो आवेदन नहीं कराया।
उन्होंने कहा कि जहां पार्टी के लोग ही विरोध कर रहे हैं, वहां रहने का क्या फायदा।
इसलिए मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी में रहकर पांच साल तक अपमानित होकर बिताए। बीते दिनों मेरे पति ने भी भाजपा में सम्मान ना मिलने पर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।बताते चले कि हाल में कांग्रेस ने नीलम के पति अभय मिश्रा को रीवा से प्रत्याशी बनाया है, उनका मुकाबला मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से होगा।
अब नीलम अपने पति के समर्थन में प्रचार करेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो