scriptmp election 2018 : भाजपा की स्टार प्रचारक ने की सभाएं, ईरानी बोलीं- अमेठी जाकर बताउंगी नरेला का विकास | mp election 2018 news narela vidhan sabha in bhopal | Patrika News

mp election 2018 : भाजपा की स्टार प्रचारक ने की सभाएं, ईरानी बोलीं- अमेठी जाकर बताउंगी नरेला का विकास

locationभोपालPublished: Nov 16, 2018 09:32:08 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

mp election 2018 : भाजपा की स्टार प्रचारक ने नरेला-उत्तर क्षेत्रों में की सभाएं, स्मृति ईरानी बोलीं- इस बार अमेठी जाकर बताउंगी नरेला का विकास – पिता को यादकर रोए सारंग, उधर फातिमा भी भावुक

news

mp election 2018 : भाजपा की स्टार प्रचारक ने की सभाएं, ईरानी बोलीं- अमेठी जाकर बताउंगी नरेला का विकास

भोपाल. भाजपा स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में इस बार वे नरेला का विकास बताकर राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार करेंगी। ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार की इतनी पीढिय़ां राजनीति में आईं, लेकिन देश और क्षेत्रों का विकास नहीं कर पाईं। प्रदेश में संघ की शाखाओं में प्रवेश पर प्रतिबंध की बात पर स्मृति ने कहा कि गांधी परिवार की इतनी पीढिय़ां सत्ता में आकर चली गईं,लेकिन संघ का कुछ नहीं बिगाड़ पाईं।

करोंद चौराहे पर गुरुवार शाम को हुई आमसभा में मंच पर बैठे विधायक विश्वास सारंग उस वक्त रोने लगे जब ईरानी ने उनके पिता कैलाश सारंग के अस्पताल में भर्ती होने की बात जनता को बताई। इधर, उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी फातिमा रसूल सिद्दकी भी ईरानी के सामने मंच पर अपने पिता पूर्व विधायक रसूल अहमद को याद कर भावुक हो गईं। फातिमा ने कहा कि 1993 में अकील ने उनके घर पर पत्थर फिंकवाए थे और पिता की एम्बेसडर कार में आग लगवा दी थी।

news

मोदी-शाह को दे रहीं फीडबैक

करोंद में ईरानी बोलीं- वे जितनी भी प्रचार सभाएं कर रही हैं, वहां का फीडबैक मोदी और अमित शाह को दे रही हैं। इस पर सारंग ने जनता से कहा कि जरा उनके समर्थन में जोर से नारे लगाकर दिखाएं ताकि आवाज दिल्ली पहुंच सके। ईरानी ने मंच से उतरकर कहा कि नरेला की जनता का उत्साह बताता है कि सारंग पिता की बीमारी के बावजूद काफी सक्रिय हैं।

कमलनाथ पर साधा निशाना, ली चुटकी

ईरानी ने उत्तर विधानसभा प्रत्याशी फातिमा के समर्थन में कहा कि कांग्रेस में रहते उनकी कद्र नहीं हुई। भाजपा ने उन्हें सम्मान किया है। उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधा। बोलीं-राजनीति में महिलाएं सिर्फ सजावट का सामान हैं, ऐसी मानसिकता वाले नेताओं को हराकर इस बार जनता जवाब देगी।

नरेला जाने से पहले ही लौट गए आलोक

केंद्रीय मंत्री ईरानी के साथ महापौर आलोक शर्मा एवं सांसद आलोक संजर उत्तर विधानसभा के मंच पर पहुंचे,लेकिन नरेला जाते वक्त शर्मा मौके से वापस लौट गए। नरेला नहीं जाने के पीछे शर्मा ने कहा कि उत्तर क्षेत्र में प्रचार की जवाबदारी उन्हें मिली है, इसलिए वे नरेला नहीं जा पाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो