script

LIVE Elections Results 2018: पत्रिका में सबसे पहले जानिए विधानसभा चुनाव के परिणाम, यहां करें क्लिक

locationभोपालPublished: Dec 11, 2018 12:28:06 am

Submitted by:

Manish Gite

LIVE Elections Results 2018: पत्रिका में सबसे पहले जानिए विधानसभा चुनाव के परिणाम, यहां करें क्लिक

MP Election results 2018

MP Election results 2018 : परिणाम के बाद सामने आएंगे रणनीतिकारों के ये चेहरे,लोगों को बेसर्बी से इंतजार

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को हुए मतदान के बाद 11 दिसंबर को वो दिन आ गया जब जनता अपना फैसला सुनाने वाली है। मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। सबसे पहले पत्रिका टीवी और पत्रिका डाट काम पर चुनाव के रुझान और परिणाम जान सकते हैं।

मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का आज अहम दिन है। अब से आठ घंटे बाद चुनाव सभी राज्यों के रुझान आने लगेंगे।

 

मध्यप्रदेश में बयानबाजी का दौर
रिजल्ट से पहले मध्यप्रदेश में बयानबाजी और दावों का दौर चल रहा है। कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है तो भाजपा भी चौथी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है। जबकि कई एजेंसियों के एग्जिट पोल ने सभी की नींदें उड़ा दी है। एग्जिट पोल ने एबीपी न्यूज ने कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनाने का दावा किया है तो टाइम नाउ ने भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया है।
इसके अलावा कुछ एजेंसियों ने मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर बताई है। इससे राजनीतिक दल और आम जनता भी भ्रमित हैं कि अब क्या होगा और किसकी सरकार बनने वाली है।

 

कांग्रेस में पहले ही बधाइयों का दौर
चुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस बदलाव का माहौल बना चुकी थी, उसने पहले ही यह मान लिया था कि वो सरकार बनाने जा रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी में बधाइयों का दौर भी चल निकला है इसके साथ ही कई लोगों ने तो कांग्रेस की सरकार आने पर मंत्रिमंडल भी तय कर लिया है।
पत्रिका टीवी और पत्रिका डाट काम पर देखें रिजल्ट
पत्रिका टीवी और पत्रिका डाट काम ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की व्यवस्था की है। पाठकों को पल-पल की खबरें अपने पाठकों को पहुंचाने के लिए करीब पांच हजार रिपोर्टरों को ताजा खबरें देने के लिए तैनात किया है।

मोबाइल पर भी उपलब्ध होंगे आंकड़े
पत्रिका के पाठक मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों की ताजा अपडेट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं। इसके लिए पत्रिका ने फेसबुक और ट्वीटर पर भी ताजा खबरें आप तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा पत्रिका की वेबसाइट पर हर जिले से लाइव अपडेट खबरें दी जाएंगी। पाठकों को जिस जिले की खबरें चाहिए वे पत्रिका मध्यप्रदेश में अपना शहर खोजकर ताजा खबरें पड़ सकते हैं।
सटीक विश्लेषण करेंगे एक्सपर्ट्स
विधानसभा चुनावों के ताजा रुझानों के साथ पत्रिका टीवी पर दिनभर लाइव कार्यक्रम के जरिए एक्सपर्ट आपको सटीक विश्लेषण देंगे। किसकी हो सकती है हार और कौन जीत सकता है चुनाव। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हार जीत के क्या कारण थे, आप तक पहुंचाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो