scriptMP ELECTION 2018 : रूठों को मनाने का जिम्मा दोनों ही दलों में वरिष्ठ नेताओं को सौंपा | MP ELECTION 2018 hindi news | Patrika News

MP ELECTION 2018 : रूठों को मनाने का जिम्मा दोनों ही दलों में वरिष्ठ नेताओं को सौंपा

locationभोपालPublished: Nov 12, 2018 11:59:11 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

MP ELECTION 2018 : शिवराज से मिले भोजपुर के बागी, हुजूर से डागा और बैरसिया से ब्रह्मानंद डटे मैदान में

MP ELECTION 2018

MP ELECTION 2018

भोपाल. टिकट न मिलने से नाराज नेताओं के निर्दलीय नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद दोनों ही प्रमुख पार्टियों के शीर्ष नेता डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। बागियों को मनाने के जतन किए जा रहे हैं। कुछ अभी भी बगावत का झंडा बुलंद किए हुए हैं।

शनिवार और रविवार को मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के खिलाफ निर्दलीय परचा दाखिल करने वाले पूर्व नपा अध्यक्ष विपिन भार्गव और जोधासिंह अटवाल को मनाने में भाजपा नेता सफल रहे।

दूसरी ओर हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के खिलाफ निर्दलीय नामांकन जमा करने वाले श्यामसिंह मीना ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। हुजूर से ही पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया।

बैरसिया से पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर निर्दलीय मैदान में बने हुए हैं। मध्य विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद के खिलाफ निर्दलीय नामांकन जमा करने वाले साजिद अली और नासिर इस्लाम को मनाने के लिए गुपचुप बैठकों के दौर चलते रहे।

भोजपुर: सीएम से मुलाकात के बाद माने बागी

भोजपुर से निर्दलीय नामांकन जमा करने वाले पूर्व नपा अध्यक्ष विपिन भार्गव एवं जोधा सिंह अटवाल फॉर्म वापस लेने को राजी हो गए हैं। मंत्री रामपाल सिंह की मध्यस्थता के बाद इन दोनों
नेताओं की शनिवार रात को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात कराई गई।

भार्गव का कहना है कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि संगठन द्वारा उनकी उपेक्षा नहीं की जाएगी। इसके बाद बाद सुरेंद्र पटवा ने भार्गव के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। गौरतलब है कि नपा चुनाव में भार्गव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसके बाद भाजपा को यहां से हार का सामना करना पड़ा।

MP <a  href=
election 2018 ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/12/election2_3697415-m.png”>

हुजूर: श्याम सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन
भा जपा के बागी श्याम सिंह मीनाा रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। नयापुरा स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि टिकट वितरण सबसे खराब काम है,

जिसको टिकट नहीं मिलता उसका नाराज होना स्वाभाविक है। उन्होंने नाराजगी को दूर कर कांग्रेस को जिताने के लिए एकजुट होने की बात कही। मीना ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी को समर्थन देने की बात कही। वहीं पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने जनसंपर्क शुरू कर दिया। डागा के मुताबिक जनता की मांग पर उन्होंने निर्दलीय नामांकन जमा किया है

मध्य: बागियों को मनाने लगा रहे जोर
कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद के विरोध में निर्दलीय नामांकन जमा करने वाले साजिद अली और नासिर इस्लाम को मनाने एड़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है। दिल्ली तक के नेता जुटे हैं।

कवायद: दिग्विजय ने घर जाकर की बात
नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री व समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिंह तीन दिन भोपाल में रहकर रूठे कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे और उनसे बात करेंगे।

रविवार को दिग्विजय ने पूर्व जनपद अध्यक्ष फंदा अनोखी मानसिंह पटेल से फोन पर बात की। उन्हें संगठन को मजबूत करने को कहा। वे पूर्व जिपं अध्यक्ष मखमल मीना और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान, रघुवीर सिंह लोधी के घर भी गए।

बैरसिया: पूर्व विधायक ने शुरू किया जनसंपर्क
भाजपा के पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर ने निर्दलीय नामांकन फॉर्म जमा किया है। उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो भाजपा के बड़े नेता ने उनसे संपर्क नहीं साधा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो