scriptमहाशिवरात्रि पर नहीं खुलेगा ओंकारेश्वर में झूला पुल, तो वहीं यहां निकलेगी भगवान शिव की लालबत्ती की पालकी | Mahashivratri 2023 special | Patrika News
भोपाल

महाशिवरात्रि पर नहीं खुलेगा ओंकारेश्वर में झूला पुल, तो वहीं यहां निकलेगी भगवान शिव की लालबत्ती की पालकी

– महाशिवरत्रि 2023 का पर्व 18 फरवरी को

भोपालFeb 16, 2023 / 10:42 pm

दीपेश तिवारी

mahashivratri.png

ओंकरेश्वर / भिंड। इस साल महाशिवरत्रि 2023 का पर्व 18 फरवरी को पड़ रहा है। महाशिरात्रि भगवान शंकर की उपसाना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन बड़ी धूमधाम से माता पार्वती और भगवान शिव जी का विवाहोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि शिवरात्रि पर भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक बेहद खास होता है, माना जाता है कि ऐसा करने वाले जातक पर महादेव उसे हर बुरी बला से बचाते हैं, और सभी प्रकार के संकट से रक्षा भी करते हैं।

वहीं आपको बताते चले इस बार महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में झूला पुल नहीं खुल पाएगा। पुल की तार टूटने से प्रशासन में अभी भी हड़कंप है। गुरुवार को विशेषज्ञों के दल ने पुल की जांच की। इसके साथ ही पुराने पुल की ड्रोन फोटोग्राफी भी की गई। दोनों पुल का लोड भी चेक किया जाएगा। ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने तक झूला पुल बंद रहेगा। वहीं वर्तमान में महाशिवरात्रि पर उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन व्यवस्थाओं में लगा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8icwke

भिंड: भगवान भोले के लिए लालबत्ती की पालकी तैयार
वहीं दूसरी ओर भिंड में महाशिवरात्रि पर आयोजित हो रहे शिव-पार्वती विवाह महोत्सव में दूल्हा बनने वाले भोलेशंकर के लिए शाही पालकी तैयार की गई है। शादी पर दूल्हे को सामान्य तौर पर भी वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है, इसलिए दूल्हा बनने वाले भगवान भोलेनाथ के लिए देश में प्रथा बंद हो जाने के बावजूद परंपरागत तरीके से लालबत्ती की पालकी में सवारी कराके भगवान शिव को शहर में भ्रमण कराया जाएगा।

वहीं 18 फरवरी को बारात से पहले हल्दी की रस्म, महिला संगीत और मंडप का कार्यक्रम काली माता मंदिर परिसर में होगा। बारात के लिए गुरुवार को शिवबारात महोत्सव समिति ने बाजार में पीले चावल भेंट कर न्यौता दिया। भोले की बारात में पूरा शहर और जिले भर से आने वाले भक्त बाराती बनते हैं और घरों व दुकानों केे सामने लोग भव्य स्वागत, आरती और पूजा करते हैं। कई जगह पुष्प वर्षा भी की जाती है।

0:00

Hindi News/ Bhopal / महाशिवरात्रि पर नहीं खुलेगा ओंकारेश्वर में झूला पुल, तो वहीं यहां निकलेगी भगवान शिव की लालबत्ती की पालकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो