scriptइस पूर्व भाजपा नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा के लिए खड़ी हो सकती है दिक्कत | madhyapradesh-election: Shyam Mina will support Gyan Chananani | Patrika News

इस पूर्व भाजपा नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा के लिए खड़ी हो सकती है दिक्कत

locationभोपालPublished: Nov 10, 2018 03:49:59 pm

Submitted by:

Amit Mishra

नरेश ज्ञानचंनानी का समर्थन करेंगे श्याम मीना सिंह….

news

इस पूर्व भाजपा नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा के लिए खड़ी हो सकती है दिक्कत

 

भोपाल। हुजूर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके श्याम सिंह मीना ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया। श्याम सिंह मीना अब हुजूर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंनानी का समर्थन करेंगे। श्याम सिंह मीना के कांग्रेस में शामिल होने से हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा और नरेश ज्ञानचंनानी के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है।


11 नबम्बर को लेगें सदस्यता…
श्याम सिंह मीना 11 नवंबर को सुबह 11 बजे आम्र श्री मैरिज गार्डन नयापुरा में कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस हुज़ूर विधानसभा प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी उपस्थित रहेंगे।

कौन है श्याम मीना…
श्याम सिंह मीना जोन 18 की अध्यक्ष और वार्ड 83 की पार्षद मनफूल मीना के पति है। श्याम सिंह मीना का कुछ माह पहले विधायक रामेश्रर शर्मा से विवाद हो गया था जिसके बाद से भाजपा ने श्याम सिंह मीना को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा से निष्कासित होने के बाद श्याम सिंह मीना ने विधायक रामेश्रर शर्मा का खुल कर विरोध करना शुरू कर दिया था।


रामेश्वर शर्मा को टिकट नहीं देने का दिया था अवेदन….
जोन 18 की अध्यक्ष और वार्ड 83 की पार्षद मनफूल मीना ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सीएम शिवराज सिंह चौहान को लिखित में एक अवेदन दिया था,जिसमें लिखा था कि विधायक रामेश्वर शर्मा को टिकट देने से भाजपा को नुकसान हो सकता है। इसके बाद जब भाजपा की ओर विधायक रामेश्वर शर्मा को दोबारा टिकट देने के बाद श्याम सिंह मीना ने हुजूर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

विधायक पर लगा चुके है कई आरोप…
श्याम सिंह मीना विधायक रामेश्वर शर्मा पर कई आरोप लगा चुके है। कुछ माह पहले श्याम सिंह मीना और विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच भूमिपूजन को लेकर विवाद हो गया था। श्याम सिंह मीना का कहना था कि सड़क बनवाने का पैसा पार्षद निधि से पास करवाया है। और विधायक अपना श्रयेय लेना चाहते है इसी बात को लेकर दोनोें का विवाद हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो