script

नेताओं की पत्नियों को चुनाव लड़ाना हानिकारक : लक्ष्मण सिंह

locationभोपालPublished: Feb 21, 2019 04:22:50 pm

Submitted by:

harish divekar

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनीराजे का नाम सामने आने के बाद दिग्विजय के भाई ने किया ट्वीट

congress

congress

कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के ट्वीट ने कांग्रेस की राजनीति गरमा दी है। लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि लोकसभा में नेताओं की पत्नियों को चुनाव लड़ाना हानिकारक हो सकता है।
उन्होंने पुराने चेहरों की जगह नए लोगों को टिकट देने की वकालत भी की।

लक्ष्मण सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लोकसभा चुनाव में नया चेहरा,जो कभी लोक सभा का चुनाव नहीं लड़ा हो, को अवसर देना चाहिये।
पुराने चेहरों पर दांव खेलना हानिकारक होगा। नेताओं की पत्नियों को लड़ाना,अत्यंत हानिकारक होगा।

कांग्रेस में महारानी के टिकट की चर्चा :

लक्ष्मण सिंह का ट्वीट ऐसे समय आया है जब कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनीराजे सिंधिया को टिकट देने की चर्चा चल रही है।
ग्वालियर के कार्यकर्ताओं और लोकसभा प्रभारी ने कांग्रेस संगठन को ये प्रस्ताव दिया है कि प्रियदर्शनीराजे को टिकट दिया जाए।

प्रियदर्शनी राजे ने गुना-शिवपुरी क्षेत्र में १८ फरवरी से दौरे पर भी निकलने वाली हैं। इस दौरे में वे महिला सम्मेलन करेंगी। प्रियदर्शनीराजे के अलावा दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह के भी चुनाव लडऩे के कयास लगाए जा रहे हैं। लक्ष्मण सिंह के इस ट्वीट को सिंधिया के खुले आम विरोध करने के तौर पर लिया जा रहा है।


लक्ष्मण सिंह की पत्नी ने ट्वीट पर झा की ली चुटकी:
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की पत्नी ने ट्वीट कर प्रभात झा के उस बयान पर चुटकी ली। जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेन्द्र मोदी गुना से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रभात झा के इस बयान को क्या इसे भाजपा या मोदी कन्फर्म करेंगे।

रुबीना ने इस ट्वीट को पीएम मोदी और भाजपा को टैग किया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए झा ने तत्काल यू टर्न लेते हुए कहा कि मैंने तो कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उन्होंने बात कही थी।

ट्रेंडिंग वीडियो