scriptईदगाह के आसपास सफाई इंतजामों की कमी, लग रहे कचरे के ढेर, टूट रही सड़के | Lack of cleanliness arrangements around Eidgah, piles of garbage | Patrika News
भोपाल

ईदगाह के आसपास सफाई इंतजामों की कमी, लग रहे कचरे के ढेर, टूट रही सड़के

– 10 अप्रेल को मनाया जाएगा ईद का पर्व, करीब एक लाख लोग ईदगाह पहुंचते हैं नमाज अदा करने
– जमीयत उलेमा ने सुधार के लिए वक्फ बोर्ड से की मांग, नगर निगम को भी दिया जाएगा ज्ञापन

भोपालMar 16, 2024 / 09:59 pm

शकील खान

ईदगाह के आसपास सफाई इंतजामों की कमी, लग रहे कचरे के ढेर, टूट रही सड़के

ईदगाह के आसपास सफाई इंतजामों की कमी, लग रहे कचरे के ढेर, टूट रही सड़के

भोपाल। माहे रमजान में अकीदत के साथ रोजे रखे जा रहे हैं। तीस रोजे के बाद ईद का पर्व मनाया जाएगा। ईद की नमाज अदा करने के लिए लोग ईदगाह में जमा होंगे। लेकिन अब तक यहां मेंटेनेंस से लेकर सफाई इंतजाम शुरू नहीं किए जा सके हैं। ईदगाह के पास कचरे के ढेर लगे हैं तो वहीं यहां की सड़के टूट रही है। मामले में सुधार के लिए वक्फ बोर्ड और नगर निगम से मांग की गई है।
ईदगाह में करीब एक लाख लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचते हैं। यहां की व्यवस्था वक्फ बोर्ड के पास है। रमजान माह शुरू होते ही ईदगाह में भी मेंटेनेंस का कार्य होेने लगता है लेकिन इस बार ये तैयारी अब तक नहीं हो पाई। सड़कों के मेंटेनेंस से लेकर सफाई व्यवस्था में भी लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे में यहां कई जगह कचरा जमा हो गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए यहां ओपन स्पेस पर कब्जे हो रहे हैं। जमीयत उलेमा ने इसके संबंध में वक्फ बोर्ड से शिकायत की है।
ईद से पहले सुधार के लिए मांग

ईदगाह के मेंटेनेंस के साथ ही आसपास व्यवस्था के लिए जमीयत उलेमा ने मांग उठाई है। जमीयत के इमरान हारून ने बताया कि यहां की पूरे साल देखरेख में अनदेखी की जा रही है। इसी के चलते आसपास कई जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। पार्किंग के स्थान पर मलबा जमा किया जा रहा है। यहां की फेंसिंग भी टूट रही है। इसके सुधार के लिए समय लगेगा। अभी से इंतजाम कराए जाएं तब जाकर ईद से पहले काम पूरा होगा।
10 अप्रेल को मनाया जाएगा ईद का पर्व

ईद का पर्व संभवत: 10 अप्रेल को मनाया जाएगा। ईद की नमाज ईदगाह में सबसे पहले होगी। इसके बाद शहर की बाकी मस्जिदों में ईद की नमाज होगी।

Hindi News/ Bhopal / ईदगाह के आसपास सफाई इंतजामों की कमी, लग रहे कचरे के ढेर, टूट रही सड़के

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो