script

एमपी में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज राजनैतिक केस होंगे वापस, यूपी में योगी के फैसले का किया था विरोध

locationभोपालPublished: Dec 29, 2018 01:17:59 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

एमपी में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज राजनैतिक केस होंगे वापस, यूपी में कांग्रेस ने योगी के फैसले का किया था विरोध

pc sharma

एमपी में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज राजनैतिक केस होंगे वापस, यूपी में कांग्रेस ने योगी के फैसले का किया था विरोध

भोपाल . मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभाग बांटे जाने के बाद मंत्री एक्शन में आ गए हैं। प्रदेश के नए विधि मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज सभी राजनैतिक केस वापस लिए जाएंगे। पीसी शर्मा ने कहा, मध्य प्रदेश में 15 सालों तक भाजपा सत्ता में रही इस दौरान कांग्रेस के नेताओं पर कई राजनैतिक आरोप लगे जिन्हें अब वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा, इस मामले को लेकर सीएम को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। हम उन चीजों का विरोध करते थे जो गलत थे। मेरे ऊपर भा राजनैतिक मामले हैं। प्रदेश में अब कानून का राज है। चूंकि मामले राजनीतिक थे इसलिए इन मामलों को निश्चित रूप से हटाया जाना चाहिए।

कांग्रेस के इन नेताओं पर हैं राजनैतिक केस
कांग्रेस के कई नेताओं पर राजनैतिक केस दर्ज हैं। इनमें पीसी शर्मा, इमरती देवी, घनश्याम सिंह, प्रद्दुमन सिंह तोमर, सुनीता पटेल, बाला बच्च्न, कुणाल चौधरी, डॉ हीरालाल अलावा, मुन्नालाल गोयल, लखन घनघोरिया, तरुण भनोत, दीपक सक्सेना, गोपाल सिंह चौहान, जय वर्धन सिंह, सुरेन्द्र सिंह बघेल, जूतू पटवारी, तुलसी सिलावट और हर्ष यादव।

यूपी में योगी आदित्यनाथ ने भी वापस लिए थे केस
उत्तर प्रदेश सरकार ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी बीजेपी के कई बड़े नेताओं के खिलाफ दर्ज करीब 20 हजार केस वापस लेने का फैसला किया था। सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाप दर्ज केस भी वापस लिए थे। योगी के अलावा केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल के केस भी वापस लिए गए थे। इस दौरान कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने केस वापस लेने का विरोध किया था।
क्या कहा था कांग्रेस ने
राजनैतिक केस वापस लेने के बाद कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा था, “सुप्रीम कोर्ट ऐसे नेताओं के खिलाफ जल्द सुनवाई करने वाला है। बीजेपी डर गई है। सबसे ज्यादा अपराधी प्रवृत्ति के लोग बीजेपी में हैं। ऐसे में बीजेपी केस वापस ले रही है।”

ट्रेंडिंग वीडियो