scriptelection 2019: कमलनाथ छोड़ेंगे लोकसभा सीट, छिंदवाड़ा से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव | Kamal Nath to contest assembly bye election from Chhindwara | Patrika News

election 2019: कमलनाथ छोड़ेंगे लोकसभा सीट, छिंदवाड़ा से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

locationभोपालPublished: Feb 18, 2019 12:48:27 pm

Submitted by:

Manish Gite

election 2019: कमलनाथ छोड़ेंगे लोकसभा सीट, छिंदवाड़ा से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

kamalnath

kamalnath

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना उनके लिए यह सीट छोड़ने वाले हैं। इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रही है कि आने वाले लोकसभा में छिंदवाड़ा से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा विधानसभा सीट के लिए जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ फिलहाल विधायक नहीं है, इसलिए सीएम पद की शपथ लेने के छह माह के पहले उन्हें विधायक बनना जरूरी है। विधायक बनने के बाद उन्हें संसद सदस्य पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।
विधायक बोले बुधवार को दूंगा इस्तीफा

कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना ने कहा है कि वे बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। गौरतलब है कि सक्सेना दिग्विजय सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें किसी निगम मंडल में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। या अन्य लोकसभा सीट से भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ाया जा सकता है।

राहुल गांधी लड़ सकते हैं छिंदवाड़ा से चुनाव
कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उत्तरप्रदेश के साथ ही मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसके अलावा कांग्रेस के कई पदाधिकारी यह भी मांग कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी को भोपाल से चुनाव लड़ाया जाना चाहिए।

सुरक्षित है यह सीट
गौरतलब है कि छिंदवाड़ा की लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए काफी सुरक्षित मानी जाती है। एक बार को छोड़कर हर बार कमलनाथ ही यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। यह भी बताया जाता है कि यह सीट इंदिरा गांधी ने कमलनाथ को गिफ्ट में दी थी। तभी से कमलनाथ इसी सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं।


अमेठी से सांसद हैं राहुल
राहुल गांधी लगातार तीन बार से उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। 2014 के पहले हुए दो लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो