scriptकैलाश विजयवर्गीय बोले: सवर्ण आंदोलन को अर्बन नक्सलियों ने भड़काया | Kailash Vijayvargiya's controversial statement on sc-st act | Patrika News
भोपाल

कैलाश विजयवर्गीय बोले: सवर्ण आंदोलन को अर्बन नक्सलियों ने भड़काया

राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा में किया दावा

भोपालSep 30, 2018 / 12:46 am

रविकांत दीक्षित

Kailash Vijayvargiya

Kailash Vijayvargiya’s controversial statement on sc-st act

भोपाल. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि देश में सवर्ण आंदोलन को भड़काने के पीछे अर्बन नक्सली हैं। राजधानी में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जैसे ही संसद में एट्रोसिटी एक्ट पास हुआ, उसके तत्काल बाद अर्बन नक्सलियों ने अपने कंप्यूटर से सवर्णों को भड़काने के लिए कुतर्क भरे संदेश भेजे। हमारे देश में एक सेकंड में एक लाख सोशल मीडिया के मैसेज वायरल होते हैं। सवर्णों को भड़काने वाले मैसेज भी तेजी से वायरल हुए और यह साबित किया कि सरकार सवर्ण विरोधी है।

कैलाश ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को भी इन्हीं अर्बन नक्सलियों ने मसाला दिया था। ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार’ जैसे नारे लगाने वालों को समर्थन करने वाले भी अर्बन नक्सली, वामपंथी और कांग्रेसी ही हैं। ये सभी चाहते हैं कि देश के टुकड़े हो जाएं। उन्होंने कहा, सवर्ण आंदोलनकारियों को अर्बन नक्सली साहित्य उपलब्ध करा रहे हैं। इधर, सवर्ण समाज के आंदोलन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता में आक्रोश और पीड़ा है। आंदोलन सबका लोकतांत्रिक हक है।

विजयवर्गीय दिल से सपाक्स समाज के साथ: त्रिवेदी

सपाक्स समाज के संयोजक हीरालाल त्रिवेदी ने इस मामले में कहा कि यह कैलाश विजयवर्गीय का राजनीतिक बयान है। वे स्वयं सवर्ण वर्ग से हैं और दिल से सपाक्स समाज के साथ हैं।
सपाक्स समाज का शक्ति प्रदर्शन रविवार को भोपाल के कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर होने जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि इस महाक्रांति रैली में पूरे प्रदेश से एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

त्रिवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम गैरराजनीतिक होगा, लेकिन सपाक्स समाज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन चुनाव में उतरने का ऐलान भी करेगा। सपाक्स समाज और करणी सेना गठबंधन में निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में अपने प्रत्याशी उतार सकते हैं। इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह शंख मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।

Home / Bhopal / कैलाश विजयवर्गीय बोले: सवर्ण आंदोलन को अर्बन नक्सलियों ने भड़काया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो