script

‘राजनीतिक संकीर्णता से दूर रहती थीं शीला दीक्षित, वे सहज और शिष्ट राजनीतिज्ञ थीं’

locationभोपालPublished: Jul 21, 2019 11:02:36 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

दिल्ली की पूर्व सीएम ‏शीला दीक्षित का निधन शनिवार 4 बजे कॉर्डियक अरेस्ट से हुआ था।
शिवराज, ज्योतिादित्य सिंधिया समेत सभा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Jyotiraditya Scindia

‘राजनीतिक संकीर्णता से दूर रहती थीं शीला दीक्षित, वे सहज और शिष्ट राजनीतिज्ञ थीं’

नई दिल्ली/भोपाल. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ( Sheila Dixit ) का शनिवार को निधन हो गया। शीला दीक्षित के निधन पर देश में शोक की लहर है। मध्यप्रदेश के नेताओं ने भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे। वहीं, कांग्रेस के कद्वावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1152652222888419328?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा- नई दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय शीलाजी राजनीतिक संकीर्णता से दूर रहती थीं। वे सहज और शिष्ट राजनीतिज्ञ थीं। दिल्ली के विकास में उनका अतुलनीय योगदान है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे व परिवार को इस दुःख को सहने की क्षमता दे। शिवराज के अलावा मध्यप्रदेश भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
https://twitter.com/ANI/status/1152569724036890625?ref_src=twsrc%5Etfw

सिंधिया ने भी किया नमन
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, हम सब की मार्गदर्शक, श्रीमती शीला दीक्षित जी के दुःखद निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व सादर नमन। एक मजबूत और सशक्त महिला नेत्री व मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली के विकास और आधुनिकीकरण के लिए किए गए आपके कार्यों के लिए समूचा देश आपको याद रखेगा।

कमलनाथ ने भी जताया दु:ख
मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ ( Kamal Nath ) ने भी शोक प्रकट करते हुए कहा- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के दुःखद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूं,परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो अपूर्णीय है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
दिग्विजय ने कहा- कुशल व्यक्तित्व की धनी थीं शीला
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh ) ने कहा- श्रीमती शीला दीक्षित के दुखद देहान्त के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। वे बेहद मिलनसार हंसमुख व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री के रुप में जो काम उन्होंने किया उसके लिये वे सदैव जानी जायेंगी। मुझ पर उनकी असीम कृपा थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

ट्रेंडिंग वीडियो