script

घायल दूल्हे की व्हीलचेयर को धक्का लगाते हुए दुल्हन ने लिए विवाह के फेरे

locationभोपालPublished: Jun 13, 2019 07:47:13 am

व्हीलचेयर पर दुल्हा…

injured groom

घायल दूल्हे की व्हीलचेयर को धक्का लगाते हुए दुल्हन ने लिए विवाह के फेरे

राजगढ़। शादी विवाह को लेकर आपने कई बार कई तरह के नए किस्से सुने होंगे। लेकिन मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शादी के दौरान ऐसी अनुठी स्थिति बनी कि यहां मौजूद लोगों ने अपने दांतों तले अंगुली दबा ली। यही नहीं विवाह के बाद भी जब लोगों ने विवाह के बारे में सुना तो चौंके बिना नहीं रह सके।

जानकारी के अनुसार ब्यावरा में मंगलवार-बुधवार की रात एक शादी में अनूठा नजारा देखने को मिला। घायल शादी की रस्मों के लिए घायल दूल्हे को व्हीलचेयर पर बैठाकर लाया गया। इसी स्थिति में दुल्हन ने उसके साथ सात फेरे लिए। ब्यावरा निवासी युवक की शादी विदिशा निवासी युवती के साथ 11 जून को हुई है।

wedding

शादी से पहले 6 जून को दुल्हा कार्ड बांटने गया था, तभी खिलचीपुर क्षेत्र में बाइक फिसलने के कारण वह घायल हो गया था। इसके चलते उसे भोपाल रेफर किया गया। वह अभी चलने की स्थिति में नहीं था, तो ऐसे में उसके परिजन 10 जून को उसे एंबुलेंस से ब्यावरा लेकर आ गए। यहां सभी रस्मों के लिए उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर लाया गया।

वहीं शादी के दौरान वरमाला के लिए दोस्तों ने दुल्हे को व्हीलचेयर सहित उठाकर स्टेज पर पहुंचाया। जबकि वहीं वरमाला के बाद दुल्हे को व्हीलचेयर पर ही मंडप तक ले गए। इसी स्थिति में उसने शादी की बाकि रस्में पूरी कीं। व्हीलचेयर पर बैठकर ही दुल्हे ने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए।

फेरों के दौरान जब तक दुल्हन आगे रही, तब तक तो दोस्तों ने व्हीलचेयर चलाई। लेकिन जब दुल्हन पीछे हुई, तो दुल्हन ने खुद फेरों को पूरा करने के लिए व्हीलचेयर धक्का लगाया।

स्पेशल व्हीलचेयर:
जानकारी के अनुसार दुल्हें के लिए एक सुविधाजनक व्हीलचेयर बनवाई गई थी, ताकि कोई परेशानी न हो । दरअसल दुल्हे के दायें पैर में फ्रेक्चर है। ऐसे में डॉक्टर ने दुल्हे को साफ हिदायत दी थी कि पैर बिल्कुल सीधा रखना है।

इसे देखते हुए उसके लिए लाई गई व्हीलचेयर में मैकेनिक की मदद से एक लोहे की प्लेट लगवाई गई, जिस पर उसका पैर सीधा रहे। वहीं शादी के दौरान जब दुल्हे को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने की जरूरत पड़ती, तो उसके दोस्त दुल्हे सहित पूरी व्हीलचेयर को उठाकर ले जाते, ताकि दुल्हे का पैर न हिले।

ट्रेंडिंग वीडियो