scriptजेट एयरलाइंस बंद होने से राजधानी में शुरू हुई इंडिगो की मनमानी | indigo airlines raja bhoj airport bhopal latest news | Patrika News

जेट एयरलाइंस बंद होने से राजधानी में शुरू हुई इंडिगो की मनमानी

locationभोपालPublished: Jul 05, 2019 02:55:40 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

फ्लाइट में एक घंटे तक बैठाया फिर कहा- पायलट का समय हुआ पूरा

indigo airlines

जेट एयरलाइंस बंद होने से राजधानी में शुरू हुई इंडिगो की मनमानी- देखें वीडियो

भोपाल/संत हिरदाराम नगर. भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद्द करने से गुस्साए यात्रियों ने गुरुवार रात राजा भोज एयरपोर्ट ( rajabhoj airport ) पर जमकर हंगामा किया। दिल्ली से फ्लाइट देर से भोपाल आई और उसके बाद यात्रियों को प्लेन में बिठा दिया गया। लेकिन एक घंटे तक बिठाए रखने के बाद अचानक यात्रियों से कहा गया कि पायलट का आज की उड़ान का समय पूरा हो चुका है, इसलिए अब फ्लाइट नहीं जाएगी। करीब 100 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।

यात्रियों का कहना फ्लाइट रद्द होने से हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई। जानकारी के मुताबिक इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2022 शाम 6:45 बजे भोपाल पहुंच जाती है, लेकिन गुरुवार को तकनीकी कारणों की वजह से फ्लाइट रात 9 बजे के बाद भोपाल पहुंची। दिल्ली जा रही पीरामल फाउंडेशन फॉर एजुकेशन लीडरशिप की प्रोग्राम मैनेजर नमिता शुक्ला एवं अवधेश मिश्रा ने बताया कि करीब 9.30 बजे दिल्ली रवाना होने के लिए भोपाल एयरपोर्ट से यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया।

करीब 10.30 बजे अचानक यात्रियों को उतार दिया। प्रबंधन की ओर से यात्रियों के ठहरने और खाने का कोई इंतजाम नहीं गया। इस कारण से भी सभी परेशान रहे।

इस तरह अचानक फ्लाइट रद्द करने से दिल्ली के कार्यक्रमों का मेरा पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। यदि फ्लाइट कैंसिल करनी थी तो यात्रियों को विमान में बिठाया ही क्यों?
– नमिता शुक्ला, यात्री

जेट एयरलाइंस बंद होने के बाद इंडिगो मनमानी पर उतर आया है। मुझे कल दिल्ली में जरूरी मीटिंग अटेंड करनी थी। अब समय पर नहीं पहुंच पाऊगा सब गड़बड़ हो गया।
– अवधेश मिश्रा, यात्री

 

इनका अजीब दावा…

फ्लाइट भोपाल से रात 9.15 पर ही दिल्ली पहुंच गई

जब इस बारे में इंडिगो एयरलाइन्स के हेड ऑफिस में ग्राहक सेवा अधिकारी सम्मित सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई है। फ्लाइट तो रात 7.45 पर भोपाल से रवाना हुई और रात 9.15 पर दिल्ली पहुंच गई है।

अब सुबह जाएगी फ्लाइट, कुछ यात्रियों को बस से इंदौर भेजा

प्रबंधन की ओर से यात्रियों को बताया गया कि अब ये फ्लाइट सुबह 8.30 बजे जाएगी। काफी हंगामे के बाद कुछ यात्रियों के टिकट कैंसिल कर दिए गए। कुछ यात्रियों को बस से इंदौर ले जाया गया, वहां से सुबह 6.30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो