scriptफांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, बच्चे बोले अंकल ने मम्मी के साथ की थी मारपीट | india women suicide case | Patrika News
भोपाल

फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, बच्चे बोले अंकल ने मम्मी के साथ की थी मारपीट

अभिषेक बोला महिला के निशातपुरा थाने के एक पुलिसकर्मी के यहां था आना-जाना

भोपालSep 01, 2018 / 11:11 am

mudssair khan

sucide

Sucide

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के एक घर में फांसी के फंदे पर एक महिला की लाश लटकते मिली है। महिला के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

महिला के दो मासूम बच्चों ने बताया कि घर में एक अभिषेक अंकल कभी-कभी आते थे। एक दिन पहले उन्होंने मम्मी के साथ मारपीट की थी।
वहीं अभिषेक ने महिला के यहां एक पुलिसकर्मी आता था, इसे लेकर उसका विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

शिव नगर निवासी नीतू पति ललित प्रसाद (२५) ने दो साल पहले अपने पति को छोड़ दिया और अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। गुरुवार शाम ६ बजे पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो महिला फांसी के फंदे पर लटक रही थी। तत्काल लोगों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहु़ंची पुलिस ने बॉडी को नीचे उतारा और पीएम के लिए हमीदिया भेज दिया। महिला की फांसी लगने से मौत हुई है या उसकी हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया है। इस मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
ताला तोडऩे पर मम्मी को अभिषेक अंकल ने पीटा
महिला के दो बेटे कार्तिक (६) और सनी (५) हैं। कार्तिक ने बताया कि बुधवार को दिन में अभिषेक अंकल घर में ताला बंद कर चले गए थे। मम्मी और हम दोनों भाइयों ने पड़ोस की आंटी के यहां दिन में खाना खाया और वहीं पर रात में सो गए। दूसरे दिन मम्मी ने मकान का ताला तोड़ दिया। ताला तोडऩे के बाद हम लोग अंदर गए। इसके बाद अभिषेक अंकल घर पर फिर आए और वो आते ही मम्मी को पीटने लगे। मम्मी चिल्ला रही थी। काफी देर पीटने के बाद वो चले गए। इसके बाद हम लोग भी नानी के घर चले गए। वहां से सीधे हम लोग अस्पताल आए तो पता चला कि हमारी मम्मी भगवान के पास चली गई। अभिषेक अंकल बहुत गंदे हैं। वो अकसर शराब पीकर घर आते थे। कई बार घर में ही शराब पीते थे। इसके बाद मम्मी को पीटते थे।
नीतू के साथ अक्सर आरक्षक महेश बैठा रहता था

मैंने अपने बच्चे और पत्नी को छोड़ दिया है। इसके बाद नीतू के साथ लिव इन में रहता था। स्टांप पेपर पर हम लोगों ने शादी के लिए हस्ताक्षर भी कर लिए थे। नीतू साड़ी की सिलाई करती थी। मोहल्ले में दो दिन पहले उसका विवाद हुआ था। इसके साथ ही दुकान पर आए दिन निशातपुरा थाने का आरक्षक महावीर मिश्रा बैठा रहता था। दोनों के बीच लंबी बातें होती थी। घटना से एक दिन पहले इसी बात को लेकर हम लोगों के बीच विवाद हुआ था और मैंने नीतू पर हाथ उठाया था। इसके बाद ताला बंद कर बाहर चला गया। आया तो देखा कि वो ताला तोड़कर घर में घुस गई है।
नोट- आरक्षक महेश शर्मा का वर्सन थोड़ी देर से दे रहे है

Hindi News/ Bhopal / फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, बच्चे बोले अंकल ने मम्मी के साथ की थी मारपीट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो