scriptप्रोजेक्टर और मॉडल के द्वारा बताया हज का तरीका | haj ka tarbiyati camp | Patrika News
भोपाल

प्रोजेक्टर और मॉडल के द्वारा बताया हज का तरीका

– राजधानी में इस साल का पहला हज तरबियाती कैम्प सम्पन्न
– बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत

भोपालMar 07, 2024 / 09:53 pm

शकील खान

प्रोजेक्टर और मॉडल के द्वारा बताया हज का तरीका

प्रोजेक्टर और मॉडल के द्वारा बताया हज का तरीका

भोपाल। हज 2024 के तहत राजधानी में हज का पहला तरबियाती कैम्प सम्पन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में हजयात्रियों ने शिरकत की। मक्का और मदीना में हजयात्रा के दौरान क्या करना है किन बातों का ध्यान रखना है। हजयात्रियों को इस पर जानकारी दी गई। इस दौरान प्रोजेक्टर का भी सहारा लिया।मस्जिद बैतुल मुकर्रम में बुधवार को दो दिवसीय कैम्प की शुरूआत की गई थी। गुरुवार को कैम्प का दूसरा दिन था। मस्जिद बैतुल मुकर्रम में स्टेट हज कमेटी की ओर से मुफ्ती मोहम्मद फैय्याज आलम और मुफ्ती सैय्यद सादुल इस्लाम ने मुकद्दस सफर हजयात्रा का महत्व और इससे जुड़ी बातें हजयात्रियों को बताई। उन्होंने बताया कि इस सफर के लिए मक्का और मदीना लोग पहुंचते हैं। जानकारी के अभाव में कई बार लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में हज ट्रेनिंग कैम्प यात्रा से जुड़े सभी पहलुओं पर जानकारी दी जा रही है। यहां प्रोजेक्टर के सहारे मक्का और मदीना में उन जगहों को बताया गया जहां यात्रा के लिए दौरान जाना जरूरी होता है। तरबियाती कैम्प का यह सिलसिला हजयात्रा तक जारी रहेगा।
महिलाओं के लिए भी इंतजाम
इस ट्रेनिंग कैम्प में महिलाओं के लिए भी इंतजाम थे। ताकि वे भी हज से जुड़ी जानकारी ले सके। शिविर के आयोजकों ने बताया कि दो दिनों में दो सौ से अधिक लोगों ने शिविर में शिरकत की थी।

जारी रहेगा सिलसिला
राजधानी में हज के तरबियाती कैम्प यह सिलसिला हजयात्रा से पहले तक जारी रहेगा। हज कमेटी के अलावा राजधानी के कई संगठनों और उलेमाओं के द्वारा इनका आयोजन कराया जाता है। यहां तकनीक के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Hindi News/ Bhopal / प्रोजेक्टर और मॉडल के द्वारा बताया हज का तरीका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो