scriptस्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कंप | Govt JP District Hospital bhopal health minister visit | Patrika News

स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कंप

locationभोपालPublished: Jan 18, 2019 02:19:29 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कंप

भोपाल. स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने राजधानी के जेपी अस्पताल का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल में हो रही अनियमताओं को लेकर डॉक्टरों पर फटकार लगायी। स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण पर कई डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे। जिसको लेकर मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।

अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं

इस दौरान महिला मरीजों ने मंत्री से शिकायत करते हुए कहा की तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं, अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं है। मंत्री ने मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी के साथ ही बाहर बैठे मरीजों से भी बात की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि अस्पताल में डॉक्टर देखते हैं कि नहीं, खाना और दवाएं मिलती हैं कि नहीं। इस पर ज्यादातर मरीजों ने संतोष जताया।

मरीजों ने की शिकायत

एक मरीज ने कहा कि उसे डॉक्टरों ने छह दिन से भर्ती कर रखा है, पर ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। न ही कहीं रेफर कर रहे हैं। इस पर डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को दिल में तकलीफ है। बीपी भी ज्यादा है। जब तक सबकुछ सामान्य नहीं होता ऑपरेशन नहीं किया जा सकता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो