script

मनचलों में नहीं है पुलिस का खौफ, रोजाना तीन से चार मामले छेडख़ानी के, पुलिस सुस्त

locationभोपालPublished: Jul 15, 2019 01:20:47 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

राजधानी में बेखौफ मनचले, रोजाना औसतन तीन से चार मामले छेडख़ानी के, पुलिस सुस्तशक्ति और मैत्री स्क्वॉड महज दिखावा हो रहीं साबित, पुलिस लगातार नहीं चलाती मुहिम

crime

मनचलों में नहीं है पुलिस का खौफ, रोजाना तीन से चार मामले छेडख़ानी के, पुलिस सुस्त

भोपाल. सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के दावों के बीच राजधानी में छेडख़ानी ( Flirting ) की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मनचलों द्वारा छात्राओं और महिलाओं का पीछा करना और छेड़छाड़ करना आम हो गया है। दो दिनों में छह अलग-अलग क्षेत्रों में मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा लगातार

कार्रवाई नहीं करने के कारण मनचलों में खौफ नहीं है। पुलिस मुहिम तब चलाती है, जब कोई बड़ी घटना होती है। राजधानी पुलिस की तरफ से महिला पुलिस बल में शक्ति और मैत्री स्क्वॉड चलाई गई, लेकिन यह महज दिखावा साबित होकर रह गई। पुलिस के ही आंकड़े देखे जाएं तो औसतन हर रोज महिला उत्पीडन और छेड़छाड़ संबंधी तीन से चार मामले सामने आ रहे हैं।

प्रकरण – 01

पीडि़ता के साथ युवक ने की अश्लील हरकत

टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती कमला नगर इलाके में रहती है। पिछले साल अजहर उर्फ अजय शर्मा नाम के एक बदमाश ने पीडि़ता के साथ धर्म बदलकर बलात्कार किया। जब युवती को पता चला तो उसने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करा दिया। शनिवार को पीडि़ता बहन के साथ न्यू मार्केट आई थी।

अजहर को पता चला तो वह भी मार्केट पहुंच गया। टॉप एण्ड टाउन के पास अजहर ने युवती से केस वापस लेने की बात कही, पर उसने इनकार कर दिया। इसके बाद अजहर ने उसका पीछा किया और छेड़छाड़ करते हुए और धमकी दी। पीडि़ता ने टीटी नगर थाने पहुंचकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।


प्रकरण – 02

विरोध करने पर मारपीट: स्टेशन बजरिया थाना पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय 9वीं की छात्रा शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे घर के पास दोस्त से स्कूटी चलाना सीख रही थी। इसी दौरान अरविंद और सुरेंद्र आपे से लौटे। दोनों ने अश्लील टिप्पणी की और उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा के दोस्त ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।

प्रकरण – 03

12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ : छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय 12वीं की छात्रा शनिवार दोपहर कोचिंग जा रही थी। इसी बीच मालीखेड़ी मंदिर के पास दीपक गौर ने उसे रास्ते में रोक लिया और अश्लील हरकत की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

प्रकरण – 04

स्कूल जाते वक्त की छेड़छाड़ : निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 9वीं की छात्रा के साथ मोहल्ले का मनचला स्कूल आते-जाते वक्त हरकत करता है। शनिवार दोपहर सवा 12 बजे छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी बैरसिया रोड पर दीपक ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ कर दी।

प्रकरण – 05

किशोरी के साथ की हरकत : गुनगा इलाके के भैसखेड़ा गांव में रविवार सुबह आठ बजे 15 वर्षीय किशोरी के साथ प्रदीप अहिरवार ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने छात्रा को पैसे का लालच देकर बुलाया और खेत में गलत हरकत शुरू कर दी।

प्रकरण – 06

श्रमिक महिला को छेड़ा : हबीबगंज के 12नंबर स्टॉप के पास निर्माणाधीन हॉस्टल में काम करने वाली 30 वर्षीय महिला के साथ माजिद खान नाम के मनचले ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गया।

अमूमन छेड़छाड़ की घटनाओं में 60 से 70 फीसदी पहचान वाले या परिचित होते हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज करती है। मनचले को गिरफ्तार कर जेल भेज देती हैं। कई मामलों में ऐसा होता है कि आपसी संबंध बिगडऩे पर ऐसे मामले सामने आते हैं। ऐसे में पीडि़ता पुलिस को पहले अवगत करा दे, तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर सके। – इरशाद वली, डीआईजी सिटी, भोपाल

ट्रेंडिंग वीडियो