scriptसातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना | Patrika News
भोपाल

सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना

7 Photos
6 years ago
1/7

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को अलग अलग विभाग के कर्मचारियों ने अपनी अपनी मागों को लेेकर धरना प्रर्दशन किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी संगठन में चिनार पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही रैली निकालकर पे ग्रेड और अन्य मांगों की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि रैली निकालकर वात्सल्य भवन जाएगें। और 18 वर्ष से पे ग्रेड के नहीं बढ़नें समेत अन्य मांगे को लेकर अधिकारियों से मुलाकत अपनी समस्या बताएगे।

2/7

शासकीय आयुर्वेदिक होम्योपेथिक कर्मचारियों की रैली सतपुड़ा भवन से अपनी रैली निकाली। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मागें नहीें मानी जाएगी तक तक विरोध प्रर्दशन जारी रहेगा।

3/7

सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर भोपाल में जूटे पंचायत सचिव न्यू मार्केट मालवीय नगर माता मंदिर 74 बंगला सहित शहर के कई इलाकों में ढोल-नगाड़ों के साथ में किया भ्रमण। माता मंदिर प्लेटिनम प्लाजा के पास भी पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन ढोल धमाकों के साथ शहर की कई सड़कों पर घूमकर जताया अपना विरोध।

 

4/7

ओला कंपनी के कर्मचारियों किया कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
ओला कंपनी ने कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ माता मंदिर के पास गाड़ियों को खड़ी करके प्रर्दशन किया।

5/7

पुलिस भी रही सर्तक
जगह जगह कर्मचारियों के विरोध प्रर्दशन किया। इस दौरान पुलिस बल भी जगह जगह तैनात रही।

6/7

अपनी मागों को लेकर म़ंत्रियों के बंगले पर पहुंचे कर्मचारी
संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंत्रियों के बंगले पर जा रहे हैं संजय पाठक के बंगले पर संविदा कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार लगातार उनकी समास्याओं को नंजर अंदाज कर रही है।

7/7

सड़को पर लगता रहा जाम

कर्मचारियों के विरोध प्रर्दशन के दौरान माता मंदिर के आसपास जाम की स्थिति बनी रही।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.