script

MP ELECTION 2018 : गुमटियां करवा देंगे व्यवस्थित, चंदा-अवैध वसूली बंद करा दूंगा

locationभोपालPublished: Nov 12, 2018 10:29:33 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

MP ELECTION 2018 : गुमटियां करवा देंगे व्यवस्थित, चंदा-अवैध वसूली बंद करा दूंगा

MP ELECTION 2018

MP ELECTION 2018

दावा- खूब कराया विकास

गुमटी अपनी जगह है और विकास कार्य अपनी जगह। गुमटियों से रोजगार मिलता है। इन्हें शाहपुरा में तीन जगह शिफ्ट करा रहे हैं।
सबसे ज्यादा स्कूल मध्य विधानसभा क्षेत्र में हैं। कई जॉब ओरिएंटेड कोर्स शुरू करवाए हैं। इन पर लगातार फोकस किया जाएगा।
शाहपुरा पहाड़ी क्षेत्र, सरस्वती नगर में कुछ समस्याएं हैं। क्षेत्र में सडक़ें एवं सीवेज लाइन दुरुस्त कराई गई हैं। बाकी भी ठीक कराएंगे।
हर जगह कुछ समस्याएं हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों से बात कर इनका समाधान कराया है। खराब स्ट्रीट लाइट भी सुधरवाएंगे।
हबीबगंज और एमपी नगर थाने के अधिकारियों से संपर्क में हैं। अपराधों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता है, किसी को प्रश्रय नहीं।
क्षेत्र की पहचान गुमटियों से होने लगी है। कुल 14 वार्डों में से 19 से 23 तक गुमटियां और कब्जे हैं। इनमें से अधिकतर आपराधिक तत्वों के हैं।
कोई बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं है। रोजगार के साधन नहीं। स्कूल-कॉलेज अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित किए जा रहे हैं।
अवैध कॉलोनियोंं में विकास कार्य नहीं हो सके हैं। कई वार्डों में सडक़ें जर्जर। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साधन मुहैया नहीं कराए गए।
विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं है। अघोषित बिजली कटौती से रहवासी परेशान। जलसंकट भी है।
क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां अधिक हैं। एमपी नगर, कोतवाली, जिंसी, मंगलवारा, हनुमानगंज, बुधवारा आदि क्षेत्रों में क्राइम रेट अधिक।
नहीं छीनेंगे किसी का रोजगार

किसी का रोजगार नहीं छीना जाएगा। गुमटियों से की जाने वाली अवैध वसूली बंद कराऊंगा। गुमटियों को व्यवस्थित किया जाएगा।
कई शिक्षण संस्थानों को शिफ्ट कर दिया गया है। कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शिक्षण संस्थानों का विस्थापन रोकेंगे।
अवैध कॉलोनियों में कई समस्याएं हैं। लोगों के पास मकान तो हैं, पर यहां बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। हम इसे दुरुस्त करेंगे।
अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। भारी-भरकम बिल दिए जा रहे हैं। पुराने शहर में बिजली व्यवस्था ठीक की जाएगी।
अपराधों पर लगाम लगाई जाएगी। एमपी नगर और हबीबगंज क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। इन पर अंकुश लगाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो