scriptनेताओं की चुनावी दिवाली | Patrika News
भोपाल

नेताओं की चुनावी दिवाली

4 Photos
5 years ago
1/4

 

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह दिल्ली में अपने निवास पर पत्नी अमृता राय के साथ दिवाली मनाएंगे। हालांकि, वे पूर्व में परंपरागत तरीके से राघौगढ़ में दिवाली मनाते रहे हैं। दिग्विजय सिंह कहते हैं कि दिवाली पर परिवार साथ रहेंगे। वहीं, उनके पुत्र जयवर्धन सिंह राघौगढ़ में परंपरागत तरीके से दिवाली मनाएंगे।

2/4

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वे सभी त्योहार परिवार के साथ मनाते हैं। उन्होंने मंगलवार को विदिशा में पूजा की। उन्होंने कहा, मैं चुनावी व्यस्तता के बावजूद दिवाली परिवार के साथ मनाऊंगा। इसके लिए मैंने पूरे दिन कोई कार्यक्रम नहीं रखा है। हर साल की तरह विधिपूर्वक पूजन और मां लक्ष्मी की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करूंगा।

 

3/4

चुनावी व्यस्तता के बीच सांसद और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधियां दिल्ली में रहेंगे। वे अपने परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे। इससे पहले भी सिंधिया दिल्ली में ही दिवाली मानते रहे हैं। हालांकि, इस बार दिवाली के साथ ही चुनावी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देंगे।

4/4

 

केंद्रीय मंत्री और चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर अपने गृह नगर ग्वालियर पहुंचेंगे, लेकिन परिवार को बहुत कम समय दे पाएंगे। तोमर ने बताया कि इस समय उनके लिए पार्टी का महत्वपूर्ण है। वे दिवाली के दिन भी ग्वालियर के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क और बैठकें करेंगे।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.