script

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे रक्षा मंत्री, पितृ शोक में शामिल हुए

locationभोपालPublished: Jun 07, 2019 03:08:33 pm

Submitted by:

Manish Gite

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को विशेष विमान से भोपाल आए और हेलीकॉप्टर से जैत रवाना हो गए। राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पितृशोक में शामिल हुए।

rajnath singh

Rajnath singh

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुए और हेलीकॉप्टर से जैत रवाना हो गए। राजनाथ सिंह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता के निधन के बाद पितृशोक में शामिल होने आए थे। उन्होने शिवराज सिंह चौहान को सांत्वना दी और उनके पिता की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की। उधर, देश के गृहमंत्री अमित शाह के भी आने का कार्यक्रम हैं, लेकिन फिलहाल उनके आने का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से सीहोर जिले के जैत पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचकर पितृशोक में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ समय जैत में रुकने के बाद भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

कई समितियों में शामिल हुए राजनाथ सिंह
इससे पहले गुरुवार रात को हुए एक घटनाक्रम में राजनाथ सिंह को केंद्रीय कैबिनेट की कई समितियों में शामिल किया गया है। इसमें नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं। पहले जब राजनाथ सिंह गृहमंत्री थे तो वे सभी समितियों में शामिल थे, लेकिन उन्हें कुछ समितियों में नहीं रखा गया। जब यह मामला मीडिया में आया तो उन्हें चार समितियों में शामिल कर लिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग का भी पुनर्गठन किया है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह को पदेन सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। अन्य मंत्रियों में राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर पदेन सदस्य बनाए गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो