scriptकोर्ट रूम की गैलरी में ‘बच्चाÓ ने लहराया डेढ़ फीट लंबा चाकू | crime | Patrika News

कोर्ट रूम की गैलरी में ‘बच्चाÓ ने लहराया डेढ़ फीट लंबा चाकू

locationभोपालPublished: Nov 18, 2018 01:09:44 am

Submitted by:

Ram kailash napit

बदमाश पर दर्ज हैं 14 से अधिक अपराध

news

Sharif

भोपाल. जिला अदालत में एक बदमाश ने कोर्ट रूम के बाहर गैलरी में करीब डेढ़ फीट लंबा चाकू लहरा कर दहशत फैला दी। जब पुलिस उसे पकडऩे के लिए दौड़ी तो वह वकीलों के बीच छिपने का प्रयास करने लगा। हालांकि दो सिपाहियों ने उसे काबू में कर लिया। एमपी नगर टीआई उपेन्द्र भाटी ने बताया कि, मूलत: स्टेशन बजरिया निवासी 28 वर्षीय शरीफ उर्फ बच्चा के खिलाफ 14 से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। वह इस समय मल्टी नया बसेरा थाना कमलानगर में रह रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बच्चा जिला कोर्ट में पेशी पर पहुंचा। कोर्ट में पेशी से निकलते ही पुलिस को देख उसने बचने का प्रयास किया। शंका होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तभी उसने पेंट में छिपाकर रखा चाकू निकाला और कोर्ट रूम एस-9, एस 10 की गैलरी के बीच लहराने लगा।

अफरा-तफरी, चाकू देख सहम गए लोग
दोपहर दो बजे के वक्त बड़ी संख्या में वकील और पेशी पर आने-जाने वाले लोग मौजूद रहते हैं। जैसे ही शरीफ उर्फ बच्चा ने चाकू निकालकर गैलरी में दौड़ लगाई तो गैलरी में हड़कंप मच गया। लोग बदमाश के हाथ में चाकू देख सहम गए। कई लोग बचने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। बदमाश बच्चा मरने-मारने पर उतारू हो गया था।
सुरक्षा में चूक: चाकू लेकर कैसे कोर्ट में पहुंच गया बच्चा
बताया गया कि प्रमुख गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी आने-जाने वालों की तलाशी नहीं लेते। सिर्फ डोर मैटल डिटेक्टर से ही सुरक्षा की जा रही है। वहीं, अधिकतर गेट पर डिटेक्टर के साथ सुरक्षाकर्मी तक की व्यवस्था नहीं है।
आशंका: गवाह-विरोधियों पर हमला करने पहुंचा
टीआई उपेंद्र भाटी का कहना कि बच्चा का रोशनपुरा में रहने वाले विरोधी पक्ष से विवाद है। वह पहले ही एलान कर चुका था कि पेशी के दौरान उन पर हमला करेगा। पुलिस को आशंका है कि इसी नीयत से वह चाकू लेकर आया होगा। हालांकि पेशी में उसकी विरोधी पक्ष से मुलाकात नहीं हो सकी।
जमानत मंजूर होने से पहले वारंटी कोर्ट से भागा
भोपाल. जिला अदालत में एक बार फिर न्यायिक अभिरक्षा से वारंटी फरार हो गया। जबकि कोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर कर ली थी। इससे बेखबर आरोपी बाथरूम जाने का कहकर भाग गया। गरम गड्ढा, बजरिया निवासी राजा परिहार (30) के खिलाफ पेशी पर उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने 12 अक्टूबर को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 15 नवंबर को राजा वकील अजहर खान के साथ अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। राजा कोर्ट रूम के पास बैठा था। तभी वह पुलिसकर्मियों से बाथरूम जाने का कहकर भाग गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो