scriptBreaking: कांग्रेस की पांचवी लिस्ट जारी, कांग्रेस में शामिल हुए सरताज को मिला टिकट | congress releases fifth candidates list madhya pradesh election 2018 | Patrika News

Breaking: कांग्रेस की पांचवी लिस्ट जारी, कांग्रेस में शामिल हुए सरताज को मिला टिकट

locationभोपालPublished: Nov 08, 2018 05:11:27 pm

Submitted by:

Manish Gite

Breaking: कांग्रेस की पांचवी लिस्ट जारी, कांग्रेस में शामिल हुए सरताज को मिला टिकट

mp election 2018

mp election 2018 : एमपी में इस कांग्रेस नेता के दीवाने है लोग,आज तक नहीं हारा कोई चुनाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी। इस सूची में खास बात यह है कि चंद घंटे पहले ही बीजेपी से नाता तोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता सरताज सिंह को होशंगाबाद से टिकट दिया है। सरताज को टिकट मिलते ही राजनीति गर्मा गई है। बीजेपी की मुश्किलें भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कांग्रेस ने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसके अलावा मानपुर, बुधनी, जतारा और इंदौर-5 के नामों का ऐलान होना बाकी है।

 

https://twitter.com/patrika_mp/status/1060494497765715969?ref_src=twsrc%5Etfw

कल जारी हुई थी 29 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी हुई थी। इसमें इंदौर की दो विधानसभा सीट से प्रीति अग्निहोत्री और हरदीप सिंह चड्ढा को टिकट मिला है। प्रीति को पार्टी ने इंदौर क्रमांक जोन 1 से और क्रमांक 4 से हरदीप सिंह चड्ढा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। हालांकि कांग्रेस ने राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा के साथ इंदौर की विधानसभा दो और पांच पर भी पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं, इस लिस्ट में कांग्रेस ने दो फेरबदल किए हैं। बुरहानपुर से हामिद काजी का टिकट बदलकर रविंद्र महाजन को दिया गया है। दूसरा टिकट सिरोंज का बदला गया है। यहां से अशोक त्यागी का टिकट बदलकर मसर्रत शाहिद को दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में 13, दूसरी में 16 और पहली लिस्ट में 155 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसी के साथ कांग्रेस ने अपने कुल 213 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 22 और नामों का ऐलान किया जाना अभी बाकी है।

 

टिकट के लिए अड़ गए थे ससुर और बहू
88 उम्र में पार्टी से किनारे कर दिए गए गौर साहब चुनाव लड़ने के लिए कई बार इच्छा जाहिर कर चुके थे। पिछले दिनों हुई रायशुमारी में भी गौर ने गोविंदपुरा सीट से अपनी दावेदारी जताई। इसके अलावा अपनी पुत्रवधू कृष्णा गौर के नाम का भी प्रस्ताव रखा। दोनों को आशंका थी कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देना चाहती है। इसलिए पहले ही दोनों ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। कई बार दोनों ने ही निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी चुनाव लड़ने की अटकलें लगने लगी थी। क्योंकि दोनों ही कांग्रेस पार्टी के संपर्क में थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो