scriptभारत माता की जय रोक कांग्रेस नेता ने लगवाए राहुल-सोनिया जिंदाबाद के नारे, शाह ने कहा- शर्म करो कांग्रेसियों | congress leader video viral stopped bharat mata ki jai slogan | Patrika News

भारत माता की जय रोक कांग्रेस नेता ने लगवाए राहुल-सोनिया जिंदाबाद के नारे, शाह ने कहा- शर्म करो कांग्रेसियों

locationभोपालPublished: Nov 20, 2018 08:15:45 am

Submitted by:

shailendra tiwari

भारत माता की जय रोक कांग्रेस नेता ने लगवाए राहुल-सोनिया जिंदाबाद के नारे, शाह ने कहा- शर्म करो कांग्रेसियों

mp election

भारत माता की जय रोक कांग्रेस नेता ने लगवाए राहुल-सोनिया जिंदाबाद के नारे, शाह ने कहा- शर्म करो कांग्रेसियों

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले एक बार फिर से कांग्रेस घिरती नजर आ रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान के वीडियो का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देवास में रैली करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजस्थान के एक वीडियो का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘राजस्थान में कांग्रेस नेता ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को रोक कर ‘सोनिया गाँधी की जय’ के नारे लगाने को बोलते हैं। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वो बार-बार अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए देश का अपमान करती है। यह कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता का एक और परिचायक है।’
https://twitter.com/AmitShah/status/1064562631216910336?ref_src=twsrc%5Etfw
शर्म आना चाहिए कांग्रेस नेताओं: कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा, इन दिनों एक वीडियो घूम रहा है अगर वो सही है तो आपको शर्म आना चाहिए कांग्रेसियों को अपकी नीति क्या है। आपके दिल में क्या हैं अगर मारत माता की जय बोलने पर आपके रोंगटे खड़े नहीं होते तो आपको इश धरती का अन्न खाने का कोई अधिकार नहीं है। हम भाजपा वालों के अगर भारत माता की जय बोलने पर प्राण भी चले जाएं तो हमें कोई बात नहीं। बता दें कि देश में भारत माता की जय बोलने को लोकर देश में एक बार फिर से सियासत छिड़ गई है। हालांकि अमित शाह ने इस वीडियो को लेकर सत्यता की पुष्टि नहीं की है उन्होंने ये भी कहा है कि अगर वीडियो सही है तो कांग्रेस वालों को शर्म करना चाहिए।
https://twitter.com/TajinderBagga/status/1064269649624219648?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या है मामला: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो का राजस्थान का वीडियो बताया है। इस वीडियो में एक कांग्रेस नेता ने ‘भारत माता की जय’ के नारे को रोक ‘सोनिया गांधी’ और ‘राहुल गांधी’ की जय के नारे लगवाए हैं। अब इसी पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। बग्गा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने मुस्लिम इलाके में ‘भारत माता की जय’ नारा लगाने से अपने पार्टी नेता को रोक दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हैं तो हम मुस्लिम वोटों को खो देंगे। उन्होंने उनसे कहा कि भारत माता की जय की बजाए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अहमद पटेल जिंदाबाद बोलो।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो