script‘कांग्रेस अब न ढोल में न मदडिय़ा में, विसर्जन तय है’, इनकी बुद्धि खराब हो गई : शिवराज सिंह चौहान | Lok Sabha Elections 2024: Former CM Shivraj Singh Chauhan attacked Congress | Patrika News
भोपाल

‘कांग्रेस अब न ढोल में न मदडिय़ा में, विसर्जन तय है’, इनकी बुद्धि खराब हो गई : शिवराज सिंह चौहान

शिवराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत माता अंगड़ाई ले रही है ,भारत विश्व गुरु बनेगा…

भोपालApr 21, 2024 / 08:59 am

Ashtha Awasthi

Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024: मऊगंज और सतना जिले में चुनावी सभाएं कर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो कांग्रेस पर हमला भी बोला। कहा, नरेंद्र मोदी का तीसरी बार आना तय है। कांग्रेस को जनता की भलाई से कोई लेना-देना नहीं। गरीबों का कल्याण ही नहीं जानते। राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा के घोषणा-पत्र में गरीबों के लिए कुछ नहीं है। वे हमारा संकल्प पत्र हिन्दी में पढ़ लें। मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा है और विश्व गुरु बनेगा।
कांग्रेस के माथे पर कलंक पूर्व सीएम ने कहा कि हमारे यहां कहावत है न ढोल में न मदडिय़ा में। कांग्रेस अब न ढोल में है न मदडिय़ा में है। ऊटपटांग फैसलों के कारण वह समाप्ति की ओर है। शिवराज ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि जो नेता पैसा खाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मोदी ने कहा है कि न तो खाऊंगा न खाने दूंगा। इंडी गठबंधन को भी उन्होंने आड़े हाथ लिया। कहा, गठबंधन न टिकने वाला है और न चलने वाला है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर बना तो पूरे देश ने खुशी मनाई, आनंद में देश डूबा था। लेकिन कांग्रेस रो रही थी कांग्रेसी दुख मना रहे थे। उन्हें निमंत्रण मिला लेकिन उनकी बुद्धि खराब हो गई, उस पर मंथरा बैठ गई। लिख कर कह दिया कि हम नहीं आएंगे। राहुल बाबा तुमने तुम्हारा ही नाश नहीं किया, भाजपा का विरोध करते करते राम का विरोध कर दिया। जब तक सूरज चांद रहेगा जनता माफ नहीं करेगी। अब तो कांग्रेस का विसर्जन तय है। शिवराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत माता अंगड़ाई ले रही है ,भारत विश्व गुरु बनेगा। तब ये बात एक नरेंद्र ने कही थी और आज वो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हो रही है।
राहुल गांधी को न हिंदी की समझ और न अंग्रेजी की

रायसेन की रैली में भी पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि इसमें गरीबों के लिए कुछ नहीं है। राहुल गांधी को ना हिंदी की समझ है और न अंग्रेजी की। संकल्प पत्र में सब कुछ साफ लिखा गया है, लेकिन राहुल गांधी को समझ नहीं आया। हम इटली की भाषा में लिखकर अब राहुल गांधी को नहीं समझा सकते हैं।
विदिशा-रायसेन के विकास का रोडमैप तैयार

चौहान ने कहा कि मैं सांसद बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। विदिशा-रायसेन के विकास के विजन और रोडमैप तैयार करके चुनाव लड़ रहा हूं, ताकि आपकी सेवा कर सकूं। यहां हर क्षेत्र में पहले भी विकास किया गया है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में यहां विकास नहीं किया। अब विदिशा-रायसेन में पहली भी हमारी सरकार ने काफी विकास किया और उसका क्रम जारी रहेगा और हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा।

Home / Bhopal / ‘कांग्रेस अब न ढोल में न मदडिय़ा में, विसर्जन तय है’, इनकी बुद्धि खराब हो गई : शिवराज सिंह चौहान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो