scriptतीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम फाइनल हुए, यहां देखें सबसे पहले Live Updates | chief minister of madhya pradesh kamalnath congress latest news | Patrika News

तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम फाइनल हुए, यहां देखें सबसे पहले Live Updates

locationभोपालPublished: Dec 13, 2018 03:44:36 pm

Submitted by:

Manish Gite

तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम फाइनल हुए, यहां देखें सबसे पहले Live Updates

CONGRESS

तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम फाइनल हुए, यहां देखें सबसे पहले Live Updates

भोपाल। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम तय कर लिए गए हैं। तीनों राज्यों से फीडबैक लेने के बाद बैठक खत्म हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश में कमलनाथ का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। हालांकि थोड़ी देर में इसका ऐलान हो सकता है।
कांग्रेस में मुख्यमंत्री के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक में उन्हें तीनों राज्यों के पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट सौंप दी है। इसके अलावा गांधी ने कई कार्यकर्ताओं से फोन पर उनकी राय भी ली। अब कभी भी तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नामों का ऐलान हो जाएगा। दोपहर में कमलनाथ और सिंधिया राहुल गांधी के निवास पर पहुंच गए हैं। दोनों से चर्चा के बाद कोई फैसला ले लिया जाएगा।
LIVE UPDATES

3.40 PM

बैठक जारी। पर्यवेक्षकों की भी राय ली गई।

3.30 PM

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री की दौड़ में कमलनाथ का नाम सबसे ऊपर।

3.00 PM

मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया राहुल गांधी के निवास पर पहुंचे।
2.30 PM

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता पहुंचने वाले हैं राहुल गांधी के निवास पर।

2.00 PM

अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में सचिन पायलट, मध्यप्रदेश में सिंधिया और छत्तीसगढ़ में बघेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
1.45 PM

दिल्ली स्थित कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ को मुख्यमंत्री और सिंधिया को डिप्टी सीएम बनाने पर चर्चा की गई। जबकि राजस्थान में गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा है। जबकि टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
1.30 PM

इस बीच दिल्ली से खबर है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से फोन पर बात की और मुख्यमंत्री के चेहरे और डिप्टी सीएम के चेहरे पर बात की।
1.15 PM

इधर, मध्यप्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर आ रही है। गाडरवारा से जीती कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि वे अजय सिंह के लिए अपनी सीट छोड़ सकती हैं। पटेल ने कहा है कि वे आज शाम को 4 बजे कमलनाथ से मिलकर इस्तीफा देंगी। इस संबंध में पटेल ने कमलनाथ को पत्र भी लिखा है।
01.05 PM

इधर, भोपाल में चुरहट से कांग्रेस की हार के बाद अजय सिंह राहुल भैया ने कहा है कि मेरी हार से ज्यादा पार्टी की जीत की खुशी हैं। भविष्य में क्या होगा, मेरी जिम्मेदारी क्या होगी यह राहुल गांधी तय करेंगे।
01.00 PM

तीनों राज्यों के नाम फाइनल। घोषणा थोड़ी देर में।

01.00 PM

सचिन पायलट चर्चा के बाद राहुल गांधी के घर से निकले। अशोक गहलोत की चर्चा जारी। सूत्रों के मुताबिक सीएम और डिप्टी सीएम पर भी हो सकती है चर्चा।
मध्यप्रदेश के पर्यवेक्षक भी कर रहे हैं राहुल गांधी से मुलाकात का इंतजार।

12.30 PM

तीनों राज्यों के नेता बैठक के बाद राहुल गांधी के घर पहुंचे। राजस्थान से सचिन पायलट, अशोक गहलोत भी बंगले पर पहुंचे।
11.45 AM

दिल्ली में बैठक खत्म। राहुल गांधी घर लौटे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी

11.30 AM

राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम पर चर्चा के बाद राहुल ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्रियों के नामों का ऐलान किया जाएगा।
11.00 AM

बैठक में तीनों राज्यों के प्रभारी और बड़े नेता मौजूद।

10.00 AM

राहुल गांधी ने सभी राज्यों के कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी लिया फीडबैक। सभी से मुख्यमंत्री की पसंद के बारे में बातचीत की।
9.30 AM

बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षकों से ली गई रिपोर्ट।

9.00 AM

सुबह 9 बजे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक शुरू।

यह भी है संभव
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय फिलहाल बरकरार है। दो दिग्गजों के समर्थक अपना-अपना शक्तिप्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों की गुटों को संतुष्ट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश के फार्मूले पर काम कर सकते हैं। तीनों राज्यों में सीनियर नेता को मुख्यमंत्री और युवा चेहरे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।


यह है खास
पार्टी युवा चेहरे को भी तरजीह दे सकती है। जबकि तजुर्बे को भी तरजीह दे सकती है। दोनों ही स्थिति में संशय बरकरार है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका निर्णय पूरी तरह से अब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया गया है।

 

MP में कांग्रेस नहीं, NOTA से हारी BJP
मध्य प्रदेश में 15 साल बाद भाजपा ने सत्ता गंवा दी। कांटे की लड़ाई में भाजपा को 109 और कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं। भाजपा ने हार जरूर स्वीकार कर ली, लेकिन लगातार तीन बार सत्ता में रहने के बाद केवल 5 सीटों से पीछे रह जाने का मतलब है कि भाजपा को जनता ने एकदम से नहीं नकारा था। खास बात यह है कि कई सीटें ऐसी हैं, जहां नोटा ने भाजपा का खेल बिगाड़ दिया। इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है, लेकिन जीत के अंतर से ज्यादा वोट नोटा पर डाले गए।

 

ट्रेंडिंग वीडियो