scriptBIG BREAKING : गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने से हुआ ब्लास्ट, दो मजदूर घायल | Blast occurred due to fire in Govindpura Industrial Area | Patrika News
भोपाल

BIG BREAKING : गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने से हुआ ब्लास्ट, दो मजदूर घायल

MP News : एमपी की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने से भारी धमाका हो गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

भोपालApr 30, 2024 / 04:30 pm

Himanshu Singh

bhopal breaking news
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने से ब्लास्ट हो गया। जिसमें दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
बता दें कि, आग लगभग 2:30 बजे के आसपास लगी है। मौके पर गोविंदपुरा फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। यहां पर स्थित शुभ अस्पताल के सामने माइकल फैक्ट्री है। जहां पेटिंग और पाउडर कोडिंग की जाती है। हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं। ब्लास्ट होने के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। ब्लास्ट कैसे हुआ, इसी वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

Hindi News/ Bhopal / BIG BREAKING : गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने से हुआ ब्लास्ट, दो मजदूर घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो