script

विधानसभा चुनाव 2018 : फिल्म स्टार को मैदान में लाएगी भाजपा-कांग्रेस, ये हैं पार्टी के स्टार प्रचारक

locationभोपालPublished: Oct 19, 2018 01:41:08 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

विधानसभा चुनाव 2018 : फिल्म स्टार को मैदान में लाएगी भाजपा-कांग्रेस, ये हैं पार्टी के स्टार प्रचारक

news

विधानसभा चुनाव 2018 : फिल्म स्टार को मैदान में लाएगी भाजपा-कांग्रेस, ये हैं पार्टी के स्टार प्रचारक

भोपाल. विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी घोषित होते ही सियासी जमीन पर फिल्मी सितारे भी उतर आएंगे। ये चुनाव प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

राजनीतिक दल भीड़ जुटाऊ सितारों पर ही दांव लगाते हैं। इनके इसी हुनर के कारण कई फिल्म स्टार राजनीति का हिस्सा भी बन गए हैं। आजकल खिलाड़ी भी चुनाव के रण में बैटिंग कर रहे हैं।

भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े सितारे हैं। दूसरे नंबर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हैं। कांग्रेस में अध्यक्ष राहुल गांधी पर दारोमदार है। राहुल के रोड शो में उमड़ती भीड़ कांग्रेस का उत्साह बढ़ा रही है।

वहीं, प्रियंका गांधी भी प्रचार करती दिखेंगी। प्रदेश कांग्रेस उनको यहां भेजने का आग्रह भी किया है। पार्टी को लगता है कि प्रियंका के प्रति महिला और युवाओं का आकर्षण है। उनमें इंदिरा गांधी की झलक लोगों को खींचती है।

शिवराज वर्सेस कमलनाथ-सिंधिया
प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं, जिनकी सभा में भीड़ भी जुटती है। तालियां भी बजती हैं और भाजपा को जीत की उम्मीद भी जागती है।

वहीं, कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया बड़े चेहरे हैं, जिनकी सभाओं में भीड़ इकट्ठी हो रही है।

news

भाजपा के स्टार प्रचारक
नरेंद्र मोदी
अमित शाह
राजनाथ सिंह
सुषमा स्वराज
नितिन गडकरी
योगी आदित्यनाथ
हेमा मालिनी
किरण खेर
अनुपम खेर
परेश रावल

कांग्रेस को इनका दम
राहुल गांधी
प्रियंका गांधी
सोनिया गांधी
डॉ. मनमोहन सिंह
नवजोत सिंह सिद्धू
राजबब्बर, नगमा
स्वरा भास्कर
सपना चौधरी
अजहरुद्दीन
मोहम्मद कैफ

सपा इनके चेहरे पर
अखिलेश यादव
डिंपल यादव
जया बच्चन

बसपा के ये प्रचारक
मायावती
सतीष चंद्र मिश्रा
रामअचल राजभर

ट्रेंडिंग वीडियो