scriptशिवराज कार्यकाल में अपराधों के टूटे रिकार्ड,राहुल बने ‘चाबी वाला घोड़ा’बीजेपी-कांग्रेस में पलटवार | big war start between bjp congress | Patrika News

शिवराज कार्यकाल में अपराधों के टूटे रिकार्ड,राहुल बने ‘चाबी वाला घोड़ा’बीजेपी-कांग्रेस में पलटवार

locationभोपालPublished: Nov 04, 2018 10:44:17 am

Submitted by:

Faiz

शिवराज कार्यकाल में अपराधों के टूटे रिकार्ड,राहुल बने ‘चाबी वाला घोड़ा’बीजेपी-कांग्रेस में पलटवार

bjp-congress

शिवराज कार्यकाल में अपराधों के टूटे रिकार्ड,राहुल बने ‘चाबी वाला घोड़ा’बीजेपी-कांग्रेस में पलटवार

भोपालः मध्य प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव की तारीखें नज़दीक आती जा रही हैं, वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियां अपने प्रतिद्वंदी पर हमलावर होते देखे जा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का वर्चस्व ज्यादा है, क्योंकि, एक यहां की सत्ता पर काबिज़ है और दूसरा मुख्य विपक्षी दल है। दोनो ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर तानाकशी और शब्दों से प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जहां एक तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज करते हुए उनकी तुलना चाबी वाले खिलौना घोड़े से कर डाली थी, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल को आड़े हाथों लेते हुए, शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के ग्राफ में 700 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने का दावा किया।

शिवराज ने बनाए हैं सभी अपराधों के रिकार्डः कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के ग्राफ में 700 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।तिवारी ने यह भी कहा कि, शिवराज सरकार में साल 2004 से 2016 के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के अपहरण के मामलों में 755 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि, साल 2004 में महिला अपहरण के 584 मामले दर्ज हुए थे, जबकि साल 2016 में इनकी संख्या बढ़कर 4994 हो गई। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए, कामकाजी महिलाओं के लिये मध्यप्रदेश को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बताया। तिवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि, सीएम शिवराज के 13 सालों के शासनकाल में 30,000 लोगों की हत्या हुई, 46,000 बलात्कार के मामले दर्ज हुए तथा प्रदेश में 2.25 लाख गंभीर अपराध हुए, जबकि दूसरी ओर राज्य में दोषियों को सजा दिलाने की दर काफी कम है।

कैलाश ने राहुल को बताया चाबी वाला घोड़ा

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी तुलना चाबी वाले खिलौना घोड़े कर डाली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, राहुल अपने सलाहकारों के कहने पर इन दिनों धार्मिक अवतार में नजर आ रहे हैं। विजयवर्गीय ने यह भी कहा था कि, ‘राहुल कांग्रेस के युवराज हैं और युवराज तो अपने सलाहकारों के कहने के अनुसार ही काम कर सकते हैं। लिहाजा कांग्रेस अध्यक्ष अपने सलाहकारों के कहने पर कभी किसी मूर्ति के आगे दंडवत करते हैं, तो कभी जनेऊ पहन लेते हैं, ठीक वैसे ही जैसे कोई खिलौना घोड़ा चाबी भरने पर चल पड़ता है और चाबी खत्म होने पर रुक जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘खिलौना घोड़ा उतना ही चल सकता है, जितनी उसकी चाबी भरी गई हो।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो