scriptइन राशि वालों को मिलेगी राजनीति में बड़ी सफलता! | big success in politics these people can get | Patrika News

इन राशि वालों को मिलेगी राजनीति में बड़ी सफलता!

locationभोपालPublished: Nov 12, 2018 01:27:36 pm

ग्रहों की स्थिति में आ रहा बदलाव…

grah parivartan ke effects

इन राशि वालों को मिलेगी राजनीति में बड़ी सफलता!

भोपाल। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों में लगातार होने वाले बदलाव आपके जीवन को सीधे तौर से प्रभावित करते है। वहीं चुनाव से ठीक पहले अचानक ग्रहों की स्थिति में आ रहा बदलाव लोगों के विचार और अन्य कार्यों को भी तेजी से प्रभावित करेगा।
दरअसल 13 नवंबर से देव गुरु बृहस्पति अस्त होने जा रहे हैं, ये यहां वृश्चिक राशि पर स्थित है। पं. सुनील शर्मा के अनुसार गुरु ग्रह का यह अस्त राक्षसी प्रवृत्तियों में बढ़ावा देने वाला होगा।
वहीं इसके कारण सभी राशियां बहुत ज्यादा प्रभावित होंगी, एक ओर जहां कुछ राशि वालों के कार्यों में रुकावटें पैदा होनी शुरू हो जाएंगी। वहीं कुछ राशि वाले छोटी छोटी बातों में अपना आपा तक खो सकते हैं।
वहीं इसके ठीक 4 दिन बाद यानि 17 नवंबर को सूर्य राशि परिवर्तन करते हुए वृश्चिक में अस्त हुए गुरु ग्रह के साथ पहुंच जाएंगे। जो एक बार फिर जातकों में बड़ा परिवर्तन ला देंगे।
Pt.sunil Sharma
उनके भाग्य से लेकर कार्यक्षमता तक को प्रभावित करने के साथ ही ये सूर्य का परिवर्तन कुछ राशि वालों के सम्मान में कमी तो कुछ के सम्मान में इजाफा करेगा।


वहीं पंडित सुनील शर्मा का यह भी कहना है कि चुनाव आने वाले हैं ऐसे में सूर्य का ये परिवर्तन बहुत के भाग्य को चमकाने के साथ ही कई की स्थितियां पूरी तरह से बदल भी सकता है।
उनके अनुसार राजनीति के क्षेत्र में सफलता के लिए सूर्य ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रह है क्योंकि सूर्य को ही सरकार और सत्ता का कारक माना गया है इसके आलावा शासन की कुशलता, प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा, इच्छाशक्ति और यश का का कारक भी सूर्य ही होता है। साथ ही राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा का होना बहुत आवश्यक है इसलिए भी राजनीती में सफलता पाने के लिए कुंडली में सूर्य का बलि होना बहुत आवश्यक है।
ग्रहों के परिवर्तन का ये होगा आपकी राशि पर असर!…
1. मेष राशि : आप उत्साह, उमंग और आनंद से त्योहार मनाएंगे। आपमें नया आशावाद देखने को मिलेगा और लोगों के साथ सतत संपर्क बनाकर नए उज्जवल भविष्य की योजना के विषय में बातचीत में व्यस्त रहेंगे।
मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। राजनीति में इनकी स्थिति काफी मजबूत रहने के साथ ही ये कई जगह आसानी से सफलता भी पा सकते हैं।

2. वृषभ राशि : ग्रह आपके पर्याप्त अनुकूल नहीं हैं, जिसके कारण आपको इच्छा के विरुद्ध ऐसे काम करने पड़ेंगे, जिनमें आपको आनंद नहीं आ रहा हो। ऐसे समय जीवन को एक चुनौती समझकर स्वीकार करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जातक कुछ जगह बहुत ही आसानी से राजनीति में सफलता मिलेगी।
3. मिथुन राशि : नए करार करने में भी विलंब हो सकता है। नौकरी में बढ़िया प्रगति होगी। आमदनी में वृद्धि होगी। महीने के उत्तरार्ध में व्यवसाय के संदर्भ में सफल मीटिंग का आयोजन होगा। जिसके फलस्वरूप अच्छा खासा बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
इन्हें राजनीति के लिए काफी जद्दोजहद करनी होगी, लेकिन कुछ जगहों पर बड़ों के आशीर्वाद से सफलता मिल भी जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नौकरीपेशा लोगों की किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी और आपको बड़ी जवाबदारी मिल सकती है।
4. कर्क राशि : मानहानि होने की आशंका है। आपकी ही तरह सभी ईमानदार रहें ऐसी इच्छा होगी परंतु वास्तव में इस प्रकार का प्रतिभाव न मिलने से आप मन ही मन व्याकुल रहेंगे। राजनीति में इनकी स्थिति भी मजबूत कहीं जा सकती है।
आप आवश्यकता से अधिक वर्चस्व की भावना रखेंगे, जिसके कारण संबंधों में अधिक मुश्किल पैदा हो सकती है। आप विद्वानों के मार्गदर्शन से आगे बढ़ेंगे इसलिए फिलहाल सिद्धिदायक समय कहा जा सकता है।

कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रह सकते हैं। तो वहीं इस राशि के जातक सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करते हुए अपने आपको स्थापित करेंगे। इस राशि के जातक वाणी पर नियंत्रण रखने के साथ स्त्री की ओर से सावधान रहें।
5. सिंह राशि : आर्थिक मोर्चे पर कई विषयों में अपनी सूझबूझ और समझदारी से काम लेना पड़ेगा अन्यथा आप किसी तीसरे व्यक्ति के कारण मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी।
ये राजनीति में काफी बड़ी चुनौती सिद्ध होंगे। आप व्यवहार कुशल बनेंगे। आपके लिए उन्नति का मार्ग खुलेगा। इस राशि के जातक राजनीति में सफल रहेंगे तो वहीं सिंह राशि के जातक सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करते हुए अपने आपको स्थापित करेंगे।
6. कन्या राशि : आपके रुके हुए कार्य किसी मित्र की सहायता से आगे बढ़ेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जहां वाणी का प्रभाव हो ऐसे क्षेत्र से जुड़े जातक विनम्रता के गुण को बनाए रखें अन्यथा आपके करियर पर गंभीर असर पड़ सकता है।
7. तुला राशि : किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कुशलता से कार्य पूर्ण करेंगे। इससे यश-कीर्ति और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में कुछ हद तक सफलता मिल सकती है।
8. वृश्चिक राशि : विदेश जाने का भी योग बनेगा। बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से अधिकांश कार्य पूर्ण होंगे। इस राशि वालों को राजनीति में सफलता अच्छी मिल सकती है। आप कलात्मक अंदाज में अभिव्यक्ति कर सकेंगे।
9. धनु राशि : आपको आय-व्यय में संतुलन रखने के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेगा। राजनीति आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है।आपमें जोश और ऊर्जा की मात्रा अधिक रहेगी, जिसका सकारात्मक उपयोग करके आप व्यवसायिक प्रगति कर सकते हैं।
परंतु इसका नकारात्मक उपयोग करेंगे तो गुस्सा अधिक आएगा, जो आपकी गिरावट का कारण बन सकता है और संबंधों में भी दरार करा सकता है।

10. मकर राशि : आपके प्रतिद्वंदी एक अवधि तक विघ्न खड़े करने का प्रयास करेंगे परंतु आप जैसे चाहें वैसे उन्हें पराजित कर सकेंगे। राजनीति के मामले में आपका असर कुछ जगह कमजोर होगा।
आपकी विचार श्रृंखला अधिक सकारात्मक बनेगी और उससे आपको लाभ होगा। मित्रों का सहयोग अपेक्षाकृत कम प्राप्त होगा।

11. कुंभ राशि : बुजुर्गों का आशीर्वाद फलीभूत होता दिखाई देगा तथा गणपति की पूजा के कारण आपके जीवन में आनेवाले विघ्न दूर होते दिखाई दे रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में कड़ी टक्कर के बीच सफलता प्राप्त करेंगे। बड़ों बात ध्यान में रखकर उनकी सलाह का अनुसरण करने का प्रयास करें।
12. मीन राशि : आपकी अपनी विचारधारा है कि आपको हमेशा सर्वश्रेष्ठ मिलना चाहिए यह पक्के विश्वास में बदल जाएगा और इसके साथ सुसंगत युक्ति, अंतर्ज्ञान और प्रेरणा भी प्राप्त होगी। वैसे आप सामान्‍य से कुछ अधिक प्राप्त करने का प्रयत्न करेंगे।
राजनीति आपको परेशान करके रख देगी। आप इस महीने अधिक से अधिक लोगों से मिलेंगे। उनके साथ बातचीत करेंगे और उनके साथ घुल-मिल जाएंगे। परंतु अभी सूर्य आपके 8वें भाव में परिभ्रमण करेगा इसलिए सभी मामलों में आपको थोड़ी सावधानी भी रखने की चेतावनी दी जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो