scriptपेट्रोल-डीजल के रेट में भारी गिरावट, जानिये अपने शहर का पेट्रोल भाव | big downfall in petrol and diesel rates | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी गिरावट, जानिये अपने शहर का पेट्रोल भाव

locationभोपालPublished: Nov 30, 2018 12:51:16 pm

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 4 रुपए से ज्यादा की कमी…

new lowest diesel and petrol rates

पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी गिरावट, जानिये अपने शहर का पेट्रोल भाव

भोपाल। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार आ रही कमी जहां एक ओर आम आदमी को राहत दे रही है। चुनाव से पहले शुरू हुए इस गिरावट का दौर मतदान होने के बाद भी मध्यप्रदेश में जारी है। जिसके चलते आम लोगों में खुशी है।

पिछले 15 दिनों में पेट्रोल या डीजल के दामों में एक बार भी बढ़ौतरी देखने को नहीं मिली है। यदि 21 नवंबर का दिन छोड़ दिया जाए तो हर दिन चंद पैसों की कटौती इन पदार्थों पर जारी रही है। दरअसल 21 नवंबर को न तो कुछ गिरावट आई और न ही कुछ बढ़ौतरी हुई यानि रेट वहीं 20 नवंबर वाले रहे। इन पिछले 15 दिनों की बात करें तो 16 नवंबर से अब तक यानि 30 नवंबर को पेट्रोल के दामों 4 रुपए से ज्यादा की कमी आई है। वहीं इन्हीं 15 दिनों में डीजल की कीमतों में भी 4 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

इसी सब के बीच शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 38 पैसे व डीजल में 69 पैसे की गिरावट दर्ज की गई । जिसके साथ भोपाल में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.92 रुपए व डीजल की 69 रुपए जा पहुंची है।

जानकारों के अनुसार यदि पिछले 15 दिनों की इस गिरावट पर नजर डाले तो 16 नवंबर को जो पेट्रोल 80.03 रुपए प्रति लीटा था वह आज 15 दिनों बाद 4.11 रुपए की गिरावट के साथ 75.92 रुपए प्रति लीटर पर आ पहुंचा है। वहीं डीजल का रेट जो 73.11 रुपए प्रति लीटर 16 नवंबर को था वह भी 15 दिनों में 4.11 रुपए की कटौती के साथ 69 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है।
वहीं इससे पहले अक्टूबर के शुरुआत में केंद्र सरकार के अनुरोध के बाद पेट्रोल और डीजल पर खुदरा वैट काटा गया था, जिसके बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर पेट्रोल पर 3% खुदरा वैट और डीजल पर 5% की कमी की गई थी।
इससे पहले उठाए गए थे ये कदम…
इससे पहले दिवाली से कुछ दिन पूर्व ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनता को पेट्रोल डीजल पर वैट घटाने का तोहफा देने के तहत नई कीमत लागू की। सरकार ने दिवाली से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर जनता को राहत दी है। इससे पहले गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट की कटौती की थी।
वहीं पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क में कमी के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2 रुपये प्रति लीटर का कटौती कीमतों में निरंतर वृद्धि से राहत देने और उपभोक्ताओं के हाथों अधिक पैसा छोड़ने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा था अब यह राज्य सरकारों पर निर्भर है यदि वे इस मुद्दे से संबंधित हैं (बिक्री कर या वैट कटौती)।
इसके बाद 5 अक्टूबर को तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर करों में कटौती करने के लिए केंद्र के नक्शेकदम का पालन करने को कहा। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने के केंद्र सरकार के फैसले से उपभोक्ताओं को तीन महीने तक लगातार कीमतों में वृद्धि से राहत मिली थी।

दिनांक – पेट्रोल रेट : बदलाव : डीजल रेट : बदलाव
(प्रति लीटर के हिसाब से…)

30-11-2018 – ₹ 75.92 : ₹ -0.38 : ₹ 69.00 : ₹ -0.42
29-11-2018 – ₹ 76.30 : ₹ -0.33 : ₹ 69.42 : ₹ -0.37
28-11-2018 – ₹ 76.63 : ₹ -0.51 : ₹ 69.79 : ₹ -0.41
27-11-2018 – ₹ 77.14 : ₹ -0.43 : ₹ 70.20 : ₹ -0.41
26-11-2018 – ₹ 77.57 : ₹ -0.35 : ₹ 70.61 : ₹ -0.42
25-11-2018 – ₹ 77.92 : ₹ -0.42 : ₹ 71.03 : ₹ -0.47
24-11-2018 – ₹ 78.34 : ₹ -0.33 : ₹ 71.50 : ₹ -0.4
23-11-2018 – ₹ 78.67 : ₹ -0.4 : ₹ 71.90 : ₹ -0.42
22-11-2018 – ₹ 79.07 : ₹ -0.42 : ₹ 72.32 : ₹ -0.31
21-11-2018 – ₹ 79.49 : ₹ 0 : ₹ 72.63 : ₹ 0
20-11-2018 – ₹ 79.49 : ₹ -0.14 : ₹ 72.63 : ₹ -0.12
19-11-2018 – ₹ 79.63 : ₹ -0.2 : ₹ 72.75 : ₹ -0.17
18-11-2018 – ₹ 79.83 : ₹ -0.2 : ₹ 72.92 : ₹ -0.19
16-11-2018 – ₹ 80.03 : ₹ -0.2 : ₹ 73.11 : ₹ -0.19
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो