scriptनई नवेली बहू की मेंहदी छूटने से पहले घर में छाया मातम, ‘साड़ी का पल्लू’ बना बड़ी मुसीबत | bhopal news Saree stuck in flour mill belt, woman dies | Patrika News
भोपाल

नई नवेली बहू की मेंहदी छूटने से पहले घर में छाया मातम, ‘साड़ी का पल्लू’ बना बड़ी मुसीबत

चलती चक्की में साड़ी का पल्लू फंसने से साड़ी का दूसरा सिरा जो महिला के गले में था, वह कस गया…..

भोपालMay 09, 2024 / 09:36 am

Ashtha Awasthi

woman dies
भोपाल। एक सप्ताह पहले जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी, अब वहां मातम पसरा हुआ है। छोटे बेटे की शादी के बाद नई नवेली बहू घर आई थी। मंगलवार को हुई घटना से अब सभी सदमे में हैं। भोपाल के कोलार इलाके में चक्की से आटा पीसते समय एक महिला दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। आटा चक्की के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई। इससे गला कसने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार की दोपहर को शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

साड़ी का पल्लू चक्की के बेल्ट में फंस गया

पुलिस के मुताबिक रामवती बाई पत्नी हिम्मत सिंह गृहिणी थी। गांव में उनकी थोड़ी जमीन भी है, जबकि स्वजन मजदूरी भी करते हैं। मंगलवार रात को रामवती घर की आटा चक्की में अनाज पीस रही थी, तभी उनकी साड़ी का पल्लू चक्की के बेल्ट में फंस गया। चलती चक्की में साड़ी का पल्लू फंसने से साड़ी का दूसरा सिरा जो महिला के गले में था, वह कस गया। महिला के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्वजनों ने उसे देखा तो उठाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छोटे बेटे की 7 दिन पहले हुई थी शादी

महिला के चार बेटे हैं, इनमें से छोटे बेटे की एक सप्ताह पहले ही शादी होने से घर परिवार में खुशियां मनाई जा रही थी। परिवार के सभी लोग आसपास ही रहते हैं। पति-पत्नी अलग कमरे में रहते थे। दूसरे कमरे में घरेलू आटा चक्की लगी हुई है, जिसमें महिला गेहूं पीसने गई हुई थी। उसी समय वहां यह घटना हो गई और महिला की मौत हो गई।

Hindi News/ Bhopal / नई नवेली बहू की मेंहदी छूटने से पहले घर में छाया मातम, ‘साड़ी का पल्लू’ बना बड़ी मुसीबत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो