script

Weather Report: शिमला से भी ज्यादा पड़ रही है मध्यप्रदेश में ठंड, अभी और गिरेगा पारा

locationभोपालPublished: Jan 08, 2019 05:09:53 pm

Submitted by:

Manish Gite

Weather Report: शिमला से भी ज्यादा पड़ रही है मध्यप्रदेश में ठंड, अभी और गिरेगा पारा

weather

Weather Report: शिमला से भी ज्यादा पड़ रही है मध्यप्रदेश में ठंड, अभी और गिरेगा पारा

 

भोपाल। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में भी पड़ रहा है। बर्फीली हवाओं का दौर ऐसा चला कि बैतूल का मौसम शिमला जैसा हो गया। यहां शिमला से भी ज्यादा तापमान लुढ़क गया।

मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। का बैतूल जिले में 2 डिग्री तापमान पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बैतूल में दो डिग्री तापमान रहा, जबकि शिमला का तापमान 2.2 डिग्री रहा।

 

weather

बैतूल में रही सबसे सर्द रात
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के फारेस्ट इलाके में सबसे ज्यादा ठंड रही। लोग सुबह उठते ही अलाव तापते नजर आए। इसके अलावा कई स्थानों पर कोहरा छा जाने से भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात बैतूल के लिए सबसे सर्दी रही। जबकि सीधी में रात सबसे गर्म रही। सीधी में रात का पारा 10 डिग्री पर रहा।

 

weather
कहां कितनी ठंड
-मध्यप्रदेश के बैतूल में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। यहां आने वाले दिनों में एक दो डिग्री बढ़ने की उम्मीद है।

-ग्वालियर में 7.8 डिग्री पर तापमान रहा, जबकि 21.0 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
-सागर में 8.3 डिग्री पर तापमान बना हुआ है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर है। आने वाले 24 घंटों के दौरान यहां तापमान में और गिरावट का अनुमान है।
-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का तापमान 7.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20.5 रिकार्ड किया गया।
-जबलपुर में पारा 12.8 डिग्री पर रहा। जबकि अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। यहां धूप निकलने से ठंड कम पड़ रही है। यहां अगले कुछ दिनों में पारा 7 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
-इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री पर रहा।
-आमतौर पर प्रदेश में सबसे कम तापमान रहने वाली पचमढ़ी का तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया।यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। यहां कुछ दिनों में तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद है।

ट्रेंडिंग वीडियो