script

कॉलेज जा रहे डॉक्टर को गलत तरीके से वाहन चला रहें लोगों ने पीटा

locationभोपालPublished: Apr 14, 2019 12:01:43 pm

Submitted by:

Amit Mishra

कोलार थाने का मामला…

news

कॉलेज जा रहे डॉक्टर को गलत तरीके से वाहन चला रहें लोगों ने पीटा

भोपाल। कोलार में गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक को डॉक्टर की नसीहत नागवार गुजरी कि उसने छह-सात साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर पर बेल्ट, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर के पीठ पर जख्म हैं।
शाहपुरा सी-सेक्टर निवासी 31 वर्षीय डॉक्टर मनोज तिवारी मानसरोवर डेंटल कॉलेज में डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी मोपेड से कॉलेज जा रहे थे।


दानिश कुंज के पास पहुंचे ही थे तेज रफ्तार कार आ गई। डॉक्टर ने चालक को कहा कि गलत दिशा में वाहन क्यों चला रहे हो, इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कार में सवार छह-सात लोगों ने उन पर बेल्ट-रॉड से हमला कर दिया। डॉक्टर की चीख सुनकर जब तक लोग मदद के लिए आते कार में सवार होकर आरोपी भाग खड़े हुए। डॉ. तिवारी के अनुसार बोलेरो का नंबर एम पी 04 सीएन 4044 है जो आरटीओ में शैतान सिंह यादव के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने पुलिस से हमलावरों को शीघ्र पकडऩे और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

ट्रेंडिंग वीडियो