scriptसमान वेतनमान व सुविधा की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | asha workers protesting against mp government | Patrika News

समान वेतनमान व सुविधा की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

locationभोपालPublished: Oct 02, 2018 02:18:01 pm

Submitted by:

Amit Mishra

सीएम हाउस जाने की कोशिश, पुलिस ने किए एक तरफ के रास्ते बंद

news

समान वेतनमान व सुविधा की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भोपाल। पॉलिटेक्निक चौराहे पर मंगलवार को सुबह से ही आशा कार्यकर्ताओं ने समान वेतनमान व सुविधा की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक चलता रहेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हर तरफ से सरकार लाभ देती है। लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के बदले उन्हें प्रोत्साहन व नाममात्र का वेतनमान दिया जाता है। सरकार द्वारा कोई सुविधा नहीं दी जाती। सरकार व विभाग आशा कार्यकर्ताओं शोषण कर रही है।


हजारों की संख्या में है कार्यकर्ता
पॉलिटेक्निक चौराहे पर हजारों की संख्या में आशा कार्यकर्ता अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान खरगौन की शमिॅला सोलंकी बेहोश हो गई। नाराज आशा कार्यकर्ताओं नें पॉलिटेक्निक चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद से जाम की स्थिति बनती रही।

सीएम हाउस जाने की कोशिश की
आशा कार्यकर्ताओं नें पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदर्शन करने के बाद
सीएम हाउस जाने की कोशिश की। महिला पुलिस बल कम होने के कारण जेंट्स पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को रोका और सीएम हाउस बड़ा तालाब जाने वाला रास्ता एक तरफ से पुलिस ने बंद कर दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ताएं सड़क पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया।


अपनी मांगों पर अड़ी आशा कार्यकर्ता
राजधानी में पिछले सालों से आशा कार्यकर्ता द्वारा समान वेतनमान और सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके पहले भी राजधानी के नीलम पार्क में आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि गांव-गांव जाकर अपनी सेवाएं दे रही हूं, लेकिन इसके बदले सरकार नाम मात्र का वेतन दे रही है। ऐसे में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
आशा कार्यकर्ता का कहना है कि उनका वेतन कम से कम 18 हजार रूपए किया जाए और सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले।

अबतक नहीं पूरी हुई मांगें
गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता संगठन ने कई दिनों से नीलम पार्क समेम राजधानी के अन्य स्थानों पर प्रदर्शन कर चुकी है। मप्र आशा उषा सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन की कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार आश्वासन तो देती है ,लेकिन मागों को पूरा नहीं करती।

चुनाव पर पड़ेगा असर
मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव है, सभी राजनैतिक पार्टियों ने इसके लिए कमर कस ली है। लेकिन प्रदेश की जनता में और विभिन्न विभागों के कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा है।

आशा, ऊषा एवं आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं भी अपने विभिन्न मांगो को लेकर सालों से विरोध कर रही है। एक तरफ प्रदेश सरकार पूरे मप्र में पुन: अपनी सरकार लाने में जुटी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो