scriptप्रदर्शन के दौरान टॉवर से गिरी आशा कार्यकर्ता को अब अस्पताल से बाहर फेंका | Asha worker latest news in madhya pradesh | Patrika News

प्रदर्शन के दौरान टॉवर से गिरी आशा कार्यकर्ता को अब अस्पताल से बाहर फेंका

locationभोपालPublished: Oct 07, 2018 06:14:03 pm

अपनी मागों को लेकर 3 अक्टूबर से पॉलिटेक्निक चौराहे पर दे रहीं थी धरना प्रदर्शन

news

प्रदर्शन के दौरान टॉवर से गिरी आशा कार्यकर्ता को अब अस्पताल से बाहर फेंका

भोपाल। अपनी मागों को लेकर 3 अक्टूबर से पॉलिटेक्निक चौराहे पर धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं की मांगे नहीं माने जाने से नाराज आशा कार्यकर्ता ममता राजावत पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगे मोबाइल पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसका हाथ फिसल गया और वह टावर से नीचे गिर गई थी।

प्रदर्शन के दौरान टॉवर से गिरी आशा कार्यकर्ता ममता राजावत इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा था। रविवार को हमीदिया अस्पताल ने आशा कार्यकर्ता बिना पूरा इलाज किए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। जिसके बाद से कार्यकर्ता ममता राजावत अस्पताल के बाहर जमीन पर ही बेसुध पड़ी है।

 

इलाज के अभाव ने तड़प रही है आशा
बताया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ता इलाज के लिए तड़प रही है। हमीदिया अस्पताल ने पूरा इलाज किए बिना ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। पूरा इलाज नहीं होने से आशा कार्यकर्ता बार बार बेहोश हो रही है। लोगों के मुताबिक
आशा कार्यकर्ता को ठेले में लिटा कर हमीदिया अस्पताल से बाहर किया गया है। जहां कार्यकर्ता की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ले गई है डिस्चार्ज कार्ड
आशा कार्यकर्ता ममता राजावत ने अस्पताल प्रंबधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमे डिस्चार्ज कार्ड भी नही दिया। जब ममता राजवत ने डॉक्टरों से डिस्चार्ज कार्ड मांगा तो डाक्टरों ने बताया कि डिस्चार्ज कार्ड पुलिस ले गई है। आशा कार्यकर्ता ने कहा CM शिवराज ने बहन तो बनाया लेकिन बहन की हालत पर उनको तरस नहीं आ रहा है। जिस कारण आज हम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।


ये है मामला
अपनी मागों के लिए लम्बे समय से अंदोेलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने समान वेतनमान व सुविधा की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ लम्बे समय से प्रदर्शन कर रही है। 4 अक्टूबर को आशा और उषा महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास के पास पॉलिटेक्निक चौराहे पर टावर पर चढ़ने का प्रयास किया।

टॉवर पर चढ रही 42 वर्षीय महिला ममता राजावत का हाथ फिसलने से अचानक टावर से नीचे गिर गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस हादसे में ममता को टावर से नीचे उतारने की कोशिश कर रहीं दो महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुईं थी। तीनों को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो