scriptअमित शाह ने कहा- कांग्रेस पार्टी को मोदी फोबिया हो गया, जवाब दे कि उन्होंने 4 पीढ़ियों तक क्या किया | amit shah attacks on congress | Patrika News

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस पार्टी को मोदी फोबिया हो गया, जवाब दे कि उन्होंने 4 पीढ़ियों तक क्या किया

locationभोपालPublished: Nov 19, 2018 06:02:35 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस पार्टी को मोदी फोबिया हो गया, जवाब दे कि उन्होंने 4 पीढ़ियों तक क्या किया

mp election
भोपाल. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए नरसिंहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी को मोदी फोबिया हो गया है। कांग्रेस पार्टी को मोदी को हटाना है और हमें गरीबी को हटाना है, उनको सिर्फ नरेन्द्र मोदी को हटाना है और हमें देश से बेरोजगारी को हटाना है। कांग्रेस पार्टी एक परिवार ने देश में 4 पीढ़ी तक शासन किया लेकिन गरीबों के घरों में शौचालय नहीं बनवा पाए, गांव-गांव में बिजली नहीं पहुंचा पाए। गरीबों को गैस के कनेक्शन नहीं मुहिया करवा पाए। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि उन्होंने 4 पीढ़ियों तक क्या किया। कांग्रेस पार्टी झूठें वादे करके मध्य प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार में किसानों को बिना किसी ब्याज के ऋण मुहिया करवाएं जा रहें है। श्रीमान बंटाधार के समय में मध्यप्रदेश के अंदर मुश्किल से एक दो घंटे बिजली आती थी लेकिन आज शिवराज सिंह चौहानजी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में गांव-गांव में 24 घंटे बिजली प्रदान की जा रही है। नरसिंहपुर पहुंचने से पहले अमित शाह ने सतना जिले में स्थित मैहर में त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा शक्तिपीठ के दर्शन और पूजा किया।
रविवार को विंध्य दौरे पर थे अमित शाह: रविवार को अमित शाह विंध्य क्षेत्र के दौरे पर थे। शाह ने यहां सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। शाह ने कहा था, कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। अमित शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी नेहरु गांधी परिवार की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। इसलिए यहां सेनापति राष्ट्रीय स्तर पर चुना जाता है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस का एक मात्र काम है समाज में नफरत फैलाना। मैंने मध्य प्रदेश के कोने-कोने में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के दिल में प्यार ही प्यार देखा है और जहां प्यार हो वहां समाज में नफरत पैदा करने वाली कांग्रेस पार्टी की कोई जगह हो ही नहीं सकती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो