scriptब्रह्मा ,विष्णु और महेश एक साथ प्रसन्न हुए इन 4 राशियों पर, पूरी तरह से खुल जाएगी किस्मत | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology today 16 july 2019 | Patrika News

ब्रह्मा ,विष्णु और महेश एक साथ प्रसन्न हुए इन 4 राशियों पर, पूरी तरह से खुल जाएगी किस्मत

locationभोपालPublished: Jul 16, 2019 11:39:02 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए कैसा रहेगा आज आपके दिन….

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

भोपाल। 16 जुलाई दिन मंगलवार को कई राशियों की तकदीर चमक सकता है। ज्योतिषाचार्य जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से वैधृति नाम का योग बन रहा है। जो कई राशियों के लिए फलदायी होगा। इसके साथ ही आज के दिन चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा। जिससे मित्र नाम का एक शुभ योग और बन रहा है। जिसके चलते मेष, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। आज गुरु पूर्णिमा भी है, जिससे आज का दिन और भी ज्यादा शुभ है। जानिए कैसा रहेगा इन राशियों का आज का दिन……

aaj ka <a  href=
Rashifal ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/07/02_4843434-m.png”>

मेष राशि

व्यापार में तेजी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उछाल रहेगा। शेयर बाजार का भी लाभ अच्छा मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। लक्ष्य ध्यान में रखकर प्रयत्न करने से सफलता मिलगी। बुजुर्गों को परिवार में समर्थन मिलेगा।आपका पूरा योगदान होगा। आप नौकरी में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। पैसे की समस्या खत्म हो जाएगी।

aaj ka rashifal

कन्या राशि

समय समय पर आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवन में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बनी रहेगी।


तुला राशि

तुला राशि के जातकों को कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार भी मिल सकते है। इस राशि के जातकों पर कुबेर महाराज अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में अत्यधिक सफलता मिलने वाली है। कुबेर महाराज के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों का भाग्य भी अधिक साथ देगा। ऐसे सभी कार्य सफल होंगे जो पहले नहीं हुए थे।

aaj ka rashifal

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जो भी जातक रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें महीने के मध्य में रोजगार मिलने में आसानी होगी। आर्थिक मामलों के लिए यह महीना उत्तम फलदायी है बस आपको थोड़े प्रयास करने की जरूरत होगी। धन का प्रवाह पूरे महीने बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में ही आपको कई लव पार्टनर मिल सकता है। हालांकि तुला राशि के जातकों की रिलेशनशिप के प्रति कमिटमेंट में कमी आएगी. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो