scriptसूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम | aaj ka rashifal astrology today 1 october 2019 | Patrika News
भोपाल

सूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

भोपालOct 17, 2019 / 11:34 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। ज्योतिष के मुताबिक 12 राशियां होती हैं। इन 12 राशियों पर पड़ने वाली ग्रह दशा के अनुसार ही किसी भी जातक का भविष्य या वर्तमान में चल रही उथल पुथल का पता लगाया जा सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है सूर्यदेव 17 अक्टूबर की मध्यरात्रि 01 बजकर 01 मिनट पर अपने शत्रु शुक्र की राशि तुला में नीचराशि संज्ञक होकर प्रवेश रहे हैं। इनका राशि परिवर्तन जातकों पर सीधे प्रभाव डालता है। जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन से किन तीन राशियों का भाग्य बदलने वाला है…….

Aaj ka rashifal 15 October : आज है वज्र योग, मिथुन और मीन वालों को होगा लाभ, वृष, कन्या और वृश्चिक वाले रहें सावधान

तुला राशि

जिन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है उस लिस्ट में पहला नाम है तुला राशि का। तुला राशि के जातकों की राशि में ग्रह परिवर्तन के कारण बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह समय में आपको काफी खुशियां मिलेंगी। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। साथ ही इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

rashifal : सिंह राशि वालों का आज किस्मत देगी भरपूर साथ, साहस और बुद्धि होंगे चरम पर, ये रहें जरा संभलकर

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की सबसे ख़ास बात ये हैं की ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और शनि इनका नेतृत्व करता है। इस राशि एक लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में उपलब्धि पाने में सफल रहते हैं। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके साथ ही आप जिस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे है, उस कार्य में भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। गौरतलब है कि काफी कोशिशे करने के बाद आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

Home / Bhopal / सूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो