scriptआज का राशिफल 31 अक्टूबर 2018 और अंक ज्योतिष : बुधवार के दिन इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन! | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 31th october 2018 in hindi | Patrika News

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2018 और अंक ज्योतिष : बुधवार के दिन इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन!

locationभोपालPublished: Oct 31, 2018 06:17:43 am

गोपनीय शक्ति दिलाने में भी बुध की महारत है…

aaj ka rashifal-31Oct.2018

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2018 और अंक ज्योतिष : बुधवार के दिन इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन!

भोपाल। आज यानि 31 अक्टूबर 2018 बुधवार का दिन है। बुध यानि बुद्धि का ग्रह जिसके कारक देवता है श्री गणेश। वहीं बुध आपके शरीर में बुद्धि का कारक होने के साथ ही त्वचा से जुड़ा माना गया है। इसका रत्न पन्ना है।
वहीं सूर्य के साथ कुडली में ये बुधादित्य योग का निर्माण करता है। वहीं गोपनीय शक्ति दिलाने में भी बुध की महारत है। बुध की राशि मिथुन व कन्या हैं।

खैर आज का राशिफल बताने से पहले हम आपको बता दें कि शुक्र 30 अक्टूबर 2018 से पुन: उदय हो गया है। जिसके चलते ये सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष षष्ठी यानि 30 अक्टूबर शाम को शुक्र का उदय हो गया है, पर इसका मुख्य असर 2 नवंबर से शुरू होगा। इसके बाद से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। शुक्र उदय के साथ ही सभी राशि पर प्रभाव पड़ता है। वहीं 31 अक्टूबर से 23 नवंबर तक वक्री शुक्र कन्या राशि का होकर रहेगा।
जानकारों के मुताबिक मंगलवार यानि 30 अक्टूबर 2018 को शाम 6:43 बजे पर शुक्र और सूर्य की दूरी 07 अंश से अधिक होने पर शुक्र उदय हो जाएगा, लेकिन 2 नवंबर को शाम 6:43 से पूर्ण असरकारक होगा। इसके बाद सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 2019 श्रावण कृष्ण षष्ठी को शुक्र एक बार फिर अस्त हो जाएगा।

आज का राशिफल 31th october—aaj ka Rashifal
1. मेष राशि: भौतिक सुखों में वृद्धि होने से खर्चे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

2. वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होने के साथ ही सुखद परिणाम मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
3. मिथुन राशि : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का खास ध्यन रखें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

4. कर्क राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
5. सिंह राशि : खर्च की अधिकता के चलते मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

6. कन्या राशि : नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। छोटी छोटी बातों पर रुठने या मान जाने की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा।
7. तुला राशि : जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि : जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता से असहज रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
9. धनु राशि : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

10. मकर राशि : खर्च अधिक होने के कारण मन अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
11. कुंभ राशि : नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

12. मीन राशि : खर्चों की अधिकता के बीच सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी, पर बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आएगी।

अंक शास्त्र के अनुसार आज क्या कहता है आपका मूलांक 31th october 2018 ank jyotish numerology

1. आज कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों का सहयोग कम ही मिलेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। नई परेशानियां घेर सकती हैं। वाहन संभल कर चलाएं।
2. आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई उपलब्धियां सामने आ सकती हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।

3. आज का दिन खुशनुमा रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। बिगड़े हुए कार्य बन सकेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
4. आज किस्मत आपके साथ है, कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
5. आज का दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। धैर्य ब
नाए रखें।कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
6. आज व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी को भी उधार देने से बचें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
7. आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। ऐसे में कार्यक्षेत्र में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
8. आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे।
9. आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
शुक्र का ये होगा प्रभाव…
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार कार्तिक मास का शुक्र उदय शुभकारी होता है। तुला में शुक्र उदय होने से अन्न की प्रचुरता होगी। कला, संगीत, होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों पर इस ग्रह का प्रभुत्व रहता है। इसलिए शुक्र उदय के साथ ही व्यक्ति कार्यों पर प्रभाव पड़ेगा।
शुक्र उदय का आपकी राशि पर ये पड़ेगा असर Venus effects on you…

1. मेष – ये समय आपके लिए परेशानी वाला हो सकता है। जिसके चलते शत्रु भय, वाहन से भय के साथ ही जलीय रोग का भी डर बना रहेगा।
2. वृषभ – ये टाइम आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, इस दौरान आकस्मिक लाभ के अलावा पुत्र सुख और विद्या सुख भी प्राप्त हो सकता है।

3. मिथुन – शुक्र का उदय आपके लिए भी लाभकारी होगा। ऐसे में भूमि, भवन, वाहन आदि से धन लाभ की संभावना है।
4. कर्क – ये उदय आपके रोजगार में बड़ी भूमिका निभाएगा, जिसके चले नौकरी में लाभ प्राप्त होगा।

5. सिंह – शुक्र आपकी राशि को सीध तौर पर प्रभावित करते हुए आपको मित्रों से लाभ के साथ ही चल संपत्ति की प्राप्ति भी करा सकता है।
6. कन्या – ये समय आपके लिए उचित नहीं कहा जा सकता। इस समय शत्रु सक्रिय हो जाएंगे, अत: संभल कर रहे।

7. तुला – यह समय आपको कई मामलों में पछतावा देकर जाएगा।
8. वृश्चिक – आपके लिए यह समय अच्छा है, इस दौरान आपको अच्छा अर्थ लाभ होने की संभावना है।

9. धनु- इस समय आपको वस्त्र आदि का लाभ होने की संभावना है।

10. मकर – इस दौरान व्यय की अधिकता रहेगी, जो आपको परेशान कर सकती है। अत: सावधानी बरतें।
11. कुंभ – आपके लिए पैसे के मामले में ये समय काफी अच्छा सिद्ध होगा।

12. मीन – लबे समय से आ रही परेशानियों दूर होंगी, साथ ही सुख प्राप्ति के अलावा ये समय आपको द्रव्य प्राप्ति भी करवा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो