script

20 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 7 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा आज का दिन…

locationभोपालPublished: Nov 19, 2018 09:09:09 pm

मंगल दो राशियों मेष व वृश्चिक के स्वामी…

mangalwar is of shri Hanumanji

20 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 7 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा आज का दिन…

भोपाल। आज का दिन यानि 20 नवंबर यानि मंगलवार का दिन है।मंगल का दिन अत्यधिक शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन के इष्ट रामभक्त श्री हनुमानजी माने जाते है।

ज्योतिष के अनुसार मंगल दो राशियों मेष व वृश्चिक के स्वामी हैं। इनका रत्न मु्ंगा माना जाता है। यह जन्मकुंडली के अष्ठम व द्वादश भाव में सबसे घोर मंगली होकर बैठते हैं। कई बार ये चंद्र के साथ योग कर चंद्र मंगली कुंडली का भी निर्माण करते हैं। वहीं हनुमानजी कलयुग के देवता भी माना जाता है।

 

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मंगलवार के दिन श्री हनुमान की पूजा कई प्रकार की परेशानियों से राहत दिलाती है। अगर आपको लग रहा है कि सफलता हाथ लगते-लगते चूक जाती है और कहीं भी कामयाबी हासिल नहीं हो रही है, तो मंगलवार को कुछ खास उपाय करने से भी बंद किस्मत का ताला खुल जाता है।

आज का राशिफल 20Nov.2018 aaj ka Rashifal

1. मेष राशि :
आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे। निवेश-योजनाओं में सोच समझकर उठाए कदम। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद अच्छा महसूस करें। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं।

2. वृषभ राशि :
आज आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें।

आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे।

 

3. मिथुन राशि :
नाते-रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएं लाएंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। तनाव का तबियत पर ख़राब असर हो सकता है। बच्चे को रोमांचक समाचार ला सकते हैं।

4. कर्क राशि :
आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। इसके अलावा आज आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। पिता के तल्ख़ बर्ताव पर शांत रहें।

इसका आपको लाभ मिलेगा। वहीं आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। टैक्स और बीमे से जुड़े मामलों का खास ध्यान रखें।

5. सिंह राशि :
आज अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएं, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। सेहत बढ़िया रहेगी।

आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। आज पैसा उन्हीं लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखने के साथ ही अनुभवी भी हों। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी।

 

6. कन्या राशि :
व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएं और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी रहें। कुछ ज़रूरी योजनाएं क्रियान्वित होंने से ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा मिलेगा। नुक़सान पहुंचा सकने वालों से सतर्क रहें।

7. तुला राशि :
रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। आपकी बातचीत की शैली लोगों को प्रभावित करेगी। आपकी समस्याएं आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। पारिवारिक तनावों को बढ़ने न दें।

8. वृश्चिक राशि :
आज संयम और साहस का दामन थामे रखें। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। भले ही आप उत्साह से लबरेज़ हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है।

बैंक से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है।

 

9. धनु राशि :
अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे।

आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। आज तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आपने ख़र्चे पर नियंत्रण रखें।

10. मकर राशि :
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। कार्यालय में परेशानी हो सकती है। खर्चा सोचसमझ कर करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। नुक़सान पहुंचा सकने वालों से सावधान रहें।

11. कुंभ राशि :
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।

आज की यात्रा और भ्रमण वग़ैरह आनन्ददायक और शिक्षाप्रद भी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

 

12. मीन राशि :
आज प्रेम के लिए विशेष दिन है। इसके अलावा व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बहकने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो कई योजनाएं बीच में अटक सकती हैं।

आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। संकोच की परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें।

अंकज्योतिष के अनुसार: आज ये कहता है आपका मूलांक- ank jyotish 20nov.2018…

अंक 1 : व्यय की अधिकता से उत्साह में कमी आएगी। व्यवसाय में लाभ कम होगा। विरोधी से संभल कर रहें।

अंक 2 : मित्र के सहयोग से योजना में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।

अंक 3 : नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक विस्तार व लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।

अंक 4 : महत्वपूर्ण कार्य में निराशा होगी। व्यवसाय में लाभ होगा।

अंक 5 : समाज में प्रभाव बना रहेगा। व्यवसाय में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

अंक 6 : कॅरियर में उन्नति के अवसर के बीच बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा।

अंक 7 : राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा।

अंक 8 : श्रम में रुचि के बावजूद प्रयासों में आधी-अधूरी सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा।

अंक 9 : विकास कार्यों में गति के चलते व्यवसाय में विस्तार और धन लाभ होगा। किसी मनोकामना की पूर्ति संभव है।

ट्रेंडिंग वीडियो